Edited By Manisha rana, Updated: 12 Jun, 2023 03:47 PM

फतेहाबाद डिपो ने हिसार से कटरा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस रोजाना हिसार से सुबह 8 बजे चलेगी और रात 10 बजे कटरा पहुंचेगी।
फतेहाबाद : फतेहाबाद डिपो ने हिसार से कटरा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस रोजाना हिसार से सुबह 8 बजे चलेगी और रात 10 बजे कटरा पहुंचेगी। वहीं सुबह 4 बजे वापसी कटरा से रवाना होगी और दोपहर 2 बजे तक टोहाना पहुंच जाएगी।
इस बस सेवा से जम्मू कश्मीर जाने वाले आर्मी जवानों को भी होगा लाभ
बताया जा रहा है कि इस बस सेवा से न केवल वैष्णो देवी धाम जाने वाले भक्तों को सुविधा होगी बल्कि हिसार कैंट से जम्मू कश्मीर जाने वाले आर्मी जवानों को भी लाभ होगा। वहीं बस स्टैंड इंचार्ज सुरेश दहिया ने बताया कि जनता बस सेवा की लंबे समय से मांग कर रही थी। हर साल भारी तादाद में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने भक्त जाते हैं। फतेहाबाद जिला के अलावा हिसार जिले के लोग भी इसका लाभ उठा पाएंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)