सीएम फ्लाइंग व कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मारा छापा, खाद-बीज की दुकान की सील

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Nov, 2024 06:07 PM

fatehabad cm flying and agriculture department joint team sealed seed shop

सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक दुकान पर दबिश दी। टीम को भारी अनियमितताएं मिलने पर खाद-बीज की दुकान को सील कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फतेहाबाद (रमेश कुमार): सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने आज यानी मंगलवार अनाजमंडी के बाहर शिवालय मार्केट में एक दुकान पर दबिश दी। इस दौरान टीम को खाद, बीज और पेस्टिसाइड बेचने वाली दुकान पर टीम को भारी अनियमितताएं मिली। टीम ने दुकान को सील कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

टीम में शामिल कृषि विभाग के एसडीओ भीम सिंह कुलड़िया ने बताया कि इस दुकान को लेकर कुछ सूचनाएं मिल रही थी, जिसके बाद सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने आज दुकान पर अचानक दबिश दी। इस दौरान टीम में इस दुकान में भारी अनियमितताएं देखने को मिली। 

एसडीओ ने बताया कि टीम को दुकान से एक्सपायर हो चुका सामान भी मिला। यहां तक कि विक्रेता के पास पेस्टीसाईड बेचने का लाइसेंस भी नहीं था। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान दुकान से बागवानी से संबंधी कुछ बीज एवं अन्य सामान भी मिला है। इस मामले में संयुक्त टीम द्वारा जरूरी कार्रवाई की जा रही है और दुकान को सील कर दिया गया है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!