फतेहाबाद: पेंट करते समय टूटी रस्सी, दूसरी मंजिल से नीचे गिरा मजदूर, हालत गंभीर

Edited By Manisha rana, Updated: 31 Mar, 2022 02:37 PM

fatehabad broken rope while painting laborer fell from second floor

फतेहाबाद के लघु सचिवालय में वीरवार को मजदूर के दूसरी मंजिल से नीचे गिरने का मामला सामने आया

फतेहाबाद : फतेहाबाद के लघु सचिवालय में वीरवार को मजदूर के दूसरी मंजिल से नीचे गिरने का मामला सामने आया है। घायल मजदूर को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। घायल मजदूर की पहचान फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है। 

बता दें कि लघु सचिवालय में पिछले करीब एक माह से लोक निर्माण विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसके तहत लघु सचिवालय की दीवारों पर पेंट किया जा रहा है। गुरुवार को मजदूर दूसरी मंजिल पर पेंट कर रहे थे। इस दौरान अचानक रस्सी टूट गई और मजदूर संदीप कुमार नीचे आ गिरा। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!