Edited By Mohammad Kumail, Updated: 11 Sep, 2023 08:15 PM
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सैकड़ों किसानों द्वारा पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के आवास का घेराव किया गया है। घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में किसान मंत्री देवेंद्र बबली के निवास पर पहुंचे। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की...
टोहाना (सुशील सिंग्ला) : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सैकड़ों किसानों द्वारा पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के आवास का घेराव किया गया है। घेराव करने के लिए बड़ी संख्या में किसान मंत्री देवेंद्र बबली के निवास पर पहुंचे। इस दौरान किसानों की पुलिस के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। जिसके चलते एक महिला घायल हुई है। यह महिला नरवाना कें गांव कलोदा की रहने वाली है। महिला भारतीय किसान यूनियन की ब्लॉक की उप प्रधान बताई गई है।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र ने बताया कि प्रदेश में घग्गर से आई बाढ़ के चलते जो फसलों का नुकसान हुआ है उसके मुआवजे की भरपाई की मांग को लेकर किसान यहां पहुंचे थे। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन देकर पंचायत मंत्री को अवगत कराया था कि 11 सितंबर को उनके आवास का घेराव किया जाएगा, लेकिन मंत्री उससे पहले ही चंडीगढ़ चले गए। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी रखेंगे। इसी कड़ी में आगे रतिया के विधायक लक्ष्मण नपा के आवास का भी घेराव किया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)