लंबित ट्यूबवैल बिजली कनेक्शनों को लेकर भड़के किसान, बिजली कार्यालय पर जड़ा ताला

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 15 May, 2025 08:34 PM

farmers got angry over pending tubewell electricity connections

चरखी दादरी जिले के किसानों को बिजली ट्यूबवैल कनेक्शन नहीं मिलने से खफा भारतीय किसान यूनियन ने किसानों संग एकजुट होकर बाढड़ा बिजली निगम एसडीओ कार्यालय पहुंचे।

चरखी दादरी (पुनित श्योराण) : चरखी दादरी जिले के किसानों को बिजली ट्यूबवैल कनेक्शन नहीं मिलने से खफा भारतीय किसान यूनियन ने किसानों संग एकजुट होकर बाढड़ा बिजली निगम एसडीओ कार्यालय पहुंचे। जहां किसानों ने निगम कार्यालय के कर्मचारियों को बाहर करके गेट बंद कर दिया। इस दौरान किसानों ने कार्यालय के समक्ष बवाल काटते हुए धरने पर बैठ गए और सरकार व बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि उनकी मांगे नहीं मानी तो बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

बता दें कि दादरी जिला में लंबित ट्यूबवैल बिजली कनेक्शन नहीं मिलने से नाराज किसानों ने कहा कि 468 किसानों ने करोड़ों रुपए की राशि बिजली निगम में जमा करवा रखी है। ट्यूबवैल कनेक्शन के लिए निर्धारित समय भी बीत चुका है लेकिन अभी तक किसानों को कनेक्शन जारी नहीं किए गए हैं। किसान बार-बार प्रशासनिक व बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। लेतिन अभी तक उनकी मांग पर संज्ञान नहीं लिया गया है। 

एसडीओ ने जल्द समाधान का आश्वासन

PunjabKesari

बाद में एसडीओ राम सिंह ने धरनारत लोगों को समझाने का प्रयास किया और उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद जल्द समाधान का आश्वासन दिया। भाकियू प्रधान हरपाल भांडवा ने कहा कि यदि आश्वासन के अनुसार कार्य नहीं किया गया तो एसडीओ कार्यालय पर सोमवार से दोबारा से ताला लगाकर धरना शुरू कर देंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!