फरीदाबाद में हुक्का बार पर पुलिस की रेड, 14 लड़के-लड़कियां को किया काबू, मादक पदार्थ बरामद

Edited By Deepak Kumar, Updated: 02 Jan, 2025 04:16 PM

faridabad police raid on hookah bar 14 boys and girls arrested

फरीदाबाद के NIT पांच नंबर स्थित हुक्का बार डाउन टाउन में पुलिस ने एक हुक्का बार पर रेड डाली। इसमें पुलिस ने मौके से 14 लड़के लड़कियों को धर दबोचा।

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद के NIT पांच नंबर स्थित हुक्का बार डाउन टाउन में पुलिस ने एक हुक्का बार पर रेड डाली। इसमें पुलिस ने मौके से 14 लड़के लड़कियों को धर दबोचा। मौके पर पुलिस ने फ्लेवर हुक्का, नशीली दवाइयां, बीयर और शराब की खाली बोतल आदि बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने हुक्का बार के संचालक को भी काबू कर लिया है और सभी से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता के आने के बाद फरीदाबाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। NIT थाना पुलिस और पुलिस के आला अधिकारियों ने सूचना के आधार पर नआईटी फरीदाबाद की पांच नंबर में चल रहे डाउनटाउन नाम से हुक्का बार पर रेड की और मादक पदार्थों का सेवन कर रहे 8 लड़के और 6 लड़कियों को काबू किया। पुलिस ने इस मामले में  हुक्का बार के संचालक महेश को भी काबू कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इसी डाउनटाउन हुक्का बार पर लगभग 2 साल पहले भी इसी प्रकार से रेड की गई थी। 

इस मामले में एनआईटी थाना एसएचओ पूनम हुड्डा ने बताया कि बिना परमिशन के लोगों को हुक्का और नशा परोसा जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर रेड डालकर 14 लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि सभी से पूछताछ की जा रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!