Faridabad: जेवर एक्सप्रेस-वे पर काम रहे 2 मजदूर पिलर से गिरे, एक की मौत, परिजनों ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 21 Jul, 2025 10:24 PM

faridabad 2 workers working on jewar expressway fell from pillar

फरीदाबाद गांव छांयसा के पास चल रहे जेवर एक्सप्रेस वे पर काम करने वाले 2 मजदूर काम के दौरान घायल हो गए। जिसमें से एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं दूसरे मजदूर का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद गांव छांयसा के पास चल रहे जेवर एक्सप्रेस वे पर काम करने वाले 2 मजदूर काम के दौरान घायल हो गए। जिसमें से एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं दूसरे मजदूर का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान प्रिंस पाल 28 साल निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। और घायल ओमकार बताया जा रहा है। 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि कंपनी संचालक की तरफ से किसी भी कर्मचारी को कोई भी सेफ्टी इक्विपमेंट नहीं दिए गए थे। जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ है। क्योंकि लगातार बबलू और प्रिंस 70 फीट ऊंचे बनाए जा रहे फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए मना कर रहे थे परंतु सुपरवाइजर ने उन्हें जबरदस्ती ऊपर चढ़ाया था। 

PunjabKesari

परिजनों ने मृतक और घायल व्यक्ति के लिए न्याय की मांग करते हुए कंपनी संचालक व सुपरवाइजर पर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं पुलिस ने कहा कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों का सौंप दिया है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!