भिवानी में सनसनीखेज वारदात...घर में घुसकर धारदार हथियार से परिवार पर हमला, दो बेटों समेत मां घायल

Edited By Harman, Updated: 06 May, 2026 02:36 PM

family attacked with sharp edged weapon during home intrusion in bhiwani

हरियाणा के भिवानी जिले से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सुबह-सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक घर में घुसकर तीन लोगों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया। इस हमले में मां और उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

भिवानी : हरियाणा के भिवानी जिले से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सुबह-सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक घर में घुसकर तीन लोगों पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया। इस हमले में मां और उनके दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह-सुबह घर में घुसकर किया गया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिले के गांव बापोड़ा का है। पीड़ित लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, तभी 6 से 7 हमलावर उनके घर में घुसे। कुल्हाड़ी और फरसे से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में प्रवीण, उसका भाई मनीष और उनकी माता भतेरी गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हमले से घर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। वही इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़ितों का कहना है कि हमलावर उनके अपने ही कुछ रिश्तेदार हैं जो लंबे समय से आपसी रंजिश रखे हुए थे। इसी पुरानी दुश्मनी के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया। इधर घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!