अशोक अरोड़ा आज थामेंगे कांग्रेस का हाथ!, करेंगे दूसरी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत

Edited By Shivam, Updated: 15 Sep, 2019 03:24 PM

ex inld leader ashok arora will join congress today

इनेलो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुख्य सचिव अशोक अरोड़ा आज शाम दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी ज्वाईन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अशोक अरोड़ा के साथ ही कलायत के निर्दलीय विधायक जयप्रकाश भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड़): इनेलो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुख्य सचिव अशोक अरोड़ा आज शाम दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी ज्वाईन करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अशोक अरोड़ा के साथ ही कलायत के निर्दलीय विधायक जयप्रकाश भी कांग्रेस में शामिल होंगे। आज शाम 6:30 बजे दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर होने वाले इस सदस्यता कार्यक्रम में नवनियुक्त सीएलपी लीडर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्षा कुमारी शैलजा प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। 

गौरतलब है कि अशोक अरोड़ा का पार्टी बदलने का यह फैसला उनकी दूसरी नई राजनीतिक पारी की शुरूआत करेगा। अशोक अरोड़ा पिछले 40 सालों से चौटाला परिवार का साथ देते आए हैं, जिस कारण यह इनेलो पार्टी के लिए बहुत ही बड़ा झटका माना जा रहा है। अरोड़ा ने बीते 10 सितंबर को इनेलो से अलविदा ली थी। बता दें कि अशोक अरोड़ा थानेसर विधानसभा से चार बार विधायक रहे और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं।

उन्होंने हजारों कार्यकर्ताओं के बीच भारी मन से कहा था कि वह उन नेताओं की तरह पार्टी नहीं बदलेंगे जो आए दिन लिबास की तरह दल बदल करते हैं। अशोक अरोड़ा ने बड़े ही सधे हुए अंदाज में कहा कि उन्होंने 40 साल इनेलो के साथ बिताए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कोई भी दल ज्वाइन करने का फैसला उन पर छोड़ा है और वह बड़े सोच समझकर यह फैसला लेंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!