Panipat: Love Marriage के बाद भी महिला ने लड़ाया इश्क, अब BF संग हुई फरार...पढ़ें पूरी खबर

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Nov, 2024 02:39 PM

even after love marriage woman continued love affair fled with her boyfriend

हरियाणा के पानीपत शहर से एक महिला अपने प्रेमी संग भाग गई। महिला ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी। इसके बाद भी उसे दूसरे युवक से प्यार हो गया और वह अपनी डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। फिलहाल पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।

पानीपत : हरियाणा के पानीपत शहर से एक महिला अपने प्रेमी संग भाग गई। महिला ने 3 साल पहले लव मैरिज की थी। इसके बाद भी उसे दूसरे युवक से प्यार हो गया और वह अपनी डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। फिलहाल पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।  

जानकारी के मुताबिक यह मामला चांदनीबाग थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक अपने परिवार के साथ पानीपत के सेक्टर-24 में रहता है। उसने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के खुशीनगर जिले का रहने वाला है और 20 साल से यहां किराए के मकान में रह रहा है। युवक ने बताया कि 16 नवंबर को जब वह घर पर खाना खाने के लिए आया तो उसकी पत्नी घर नहीं मिली। उसने अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन उसका फोन भी बंद था। इसके बाद उसने पड़ोसियों से पूछताछ की। हालांकि उसका कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद उसे शक हुआ और उसने घर पर रखा सामान चेक किया। आरोप है कि घर से 25 हजार कैश और अन्य दस्तावेज गायब थे। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दी। 

पति बोला- 3 साल पहले की थी लव मैरिज 

पति ने पुलिस को बताया कि उसकी करीब 4 साल पहले फेसबुक पर उसकी पत्नी से दोस्ती हुई थी। दोनों ने आपस में नंबर शेयर किया और बातचीत करनी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। युवक का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता लगा कि पत्नी का दूसरे युवक से भी अफेयर है और वह राजस्थान का रहने वाला है। इसलिए उसे पूरा भरोसा है कि उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भागी है।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!