टोहाना में करंट लगने से बिजली कर्मचारी की मौत, परिजनों का निगम अधिकरियों पर बड़ा आरोप

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Sep, 2025 07:12 PM

electricity worker died due to electric shock in tohana

टोहाना उपमंडल के गांव में बिजली के पोल पर जंपर लगाने चढ़े निगम कर्मचारी की करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना उपमंडल के गांव जापतावाला में बिजली के पोल पर जंपर लगाने चढ़े निगम कर्मचारी की करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको घायल अवस्था में अस्पताल में लाया गया, जहां से हिसार रैफर कर दिया गया। हिसार ले जाते हुए रास्ते में घायल की मौत हो गई। मृतक के परिजनों व यूनियन कर्मियों ने निगम के कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य कर्मियों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक जोनी के 2 बच्चे हैं। जोनी करीबन 15 साल से बिजली निगम में डीसी रेट पर कार्यरत था। कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने कहा कि मृतक जोनी की ड्यूटी जापता वाला गांव में थी लेकिन लाइनमैन गुरप्रीत उसे जंपर ठीक करवाने के लिए साथ ले गया। उसने बताया कि जब जोनी बिजली ठीक करने गया तो उसे करंट का झटका लगा तो वह नीचे गिर गया। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि निगम में कर्मचारी ने लाइन बंद करने की गलत जानकारी दी जिससे जॉनी की मौत हुई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। अगर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो मृतक के शव का संस्कार नहीं करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!