हरियाणा में धूल भरी आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, शिक्षा मंत्री के काफिले की गाड़ी पर गिरा बिजली का खंभा...पुलिसकर्मी घायल

Edited By Harman, Updated: 05 Jun, 2026 12:36 PM

electric pole falls on vehicle in education minister s convoy

हरियाणा में गुरुवार शाम कई जिलों धूल भरी आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन तेज धूल भरी आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए। इसी बीच कैथल में बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब...

कैथल : हरियाणा में गुरुवार शाम कई जिलों धूल भरी आंधी के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन तेज धूल भरी आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए। इसी बीच कैथल में बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के काफिले की पायलट गाड़ी पर तेज हवाओं के कारण बिजली का एक पोल गिर गया। हादसे में पायलट गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए। गनीमत रही कि शिक्षा मंत्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शिक्षा मंत्री वीरवार को सीवन में नगरपालिका अध्यक्ष हेमलता सैनी के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही काफिला कैथल-पटियाला मार्ग स्थित डीएवी कॉलोनी के पास पहुंचा, तेज हवा के दबाव से सड़क किनारे लगा बिजली का एक बड़ा पोल उखड़कर सीधे पायलट गाड़ी पर आ गिरा। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के 16 जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। अलर्ट के दायरे में हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, भिवानी, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर सहित कुल 16 जिले शामिल हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!