हिसार में घर के बाहर सोते समय बुजुर्ग का Murder, लाठी डंडों से किए ताबड़तोड़ वार; खौफनाक हत्याकांड ने दहलाया इलाका

Edited By Harman, Updated: 16 Aug, 2026 10:56 AM

elderly man murdered while sleeping outside his house in hisar

हरियाणा के हिसार से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग की निर्ममता से हत्या कर दी।

हिसार : हरियाणा के हिसार से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग की निर्ममता से हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गांव तलवंडी रुक्का की है। मृतक बुजुर्ग की पहचान 85 वर्षीय रावल के रुप में हुई है। शनिवार देर रात बुजुर्ग अपने घर के बाहर गहरी नींद में सो रहे थे। इस दौरान हमलावर आए और बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। इतनी बेरहमी से बुजुर्ग को मारा कि उनकी मौके पर ही जान निकल गई। वारदात को अंजाम दे हमलावर मौके से फरार हो गए। हालांकि वारदात के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका।

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!