Edited By Isha, Updated: 11 Aug, 2023 10:19 AM

एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की टीम ने हरियाणा लोकहित पार्टी(Haryana Lokhit Party) के मुखिया व सिरसा से विधायक गोपाल कांडा (Gopal Kanda) के गुडग़ांव घर व दफ्तर पर की गई रेड में करीब 21 घंटे तक दस्तावेज खंगाले। बुधवार की सुबह शुरु हुई ईडी की रेड...
सिरसा: एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की टीम ने हरियाणा लोकहित पार्टी(Haryana Lokhit Party) के मुखिया व सिरसा से विधायक गोपाल कांडा (Gopal Kanda) के गुडग़ांव घर व दफ्तर पर की गई रेड में करीब 21 घंटे तक दस्तावेज खंगाले। बुधवार की सुबह शुरु हुई ईडी की रेड वीरवार की अल सुबह करीब तीन बजे तक चली। इस दौरान ईडी की टीम ने गोपाल कांडा की संपत्ति का ब्योरा खंगाला। वहीं रेड में ईडी के हाथ क्या लगा है, इसको लेकर ईडी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। सुबह जल्दी ही ईडी की टीम व सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस जवान रवाना हो गए।
कई प्रमुख दस्तावेजकिए जब्त
पूर्व गृह राज्य मंत्री व सिरसा के विधायक गोपाल कांडा (Gopal Kanda) के खिलाफ ईडी आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच कर रही है। ईडी के अधिकारी बुधवार को सुबह 6 बजे के करीब गोपाल कांडा के गुडग़ांव में सिविल लाइंस स्थित आवास व एमडीएलआर आफिस में रेड (Raid) करने पहुंचे थे। जिसमें ईडी ने करीब 21 घंटे तक लगातार छानबीन की। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उनके यहां डॉक्यूमेंट खंगाले जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई प्रमुख दस्तावेज जब्त किए। विधायक कांडा कुछ दिन पहले ही बहुचर्चित एयरहोस्टेस गीतिका सुसाइड केस (Airhostess Geetika Suicide Case)से बरी हुए हैं। वे हरियाणा में बीजेपी और जजपा की सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं।

18 महीने तिहाड़ जेल में काटे
गोपाल कांडा एयरलाइंस कंपनी (Airlines Company)में एयरहोस्टेस रही गीतिका ने दिल्ली के अशोक विहार में सुसाइड कर लिया। उस दौरान हरियाणा के अलावा केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार थी। यह विवाद इतना उछला कि कांडा को हरियाणा के गृह राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद कांडा को 18 महीने तिहाड़ जेल में काटने पड़े। हालांकि 15 दिन पहले कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। गोपाल कांडा ने अपनी हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) बना रखी है। इसी पार्टी से वह सिरसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। गोपाल कांडा ने मौजूदा समय में हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई वाली सरकार को समर्थन दे रखा है।