डंपर ने दो बच्चों को कुचला, दोनों की मौत, तलाकशुदा महिला से छिन गया आंखों का तारा

Edited By Shivam, Updated: 17 Oct, 2020 07:10 PM

dumper crushes two children standing on the roadside both of them died

मिट्टी से भरे डंपर ने सड़क किनारे खड़े दो बच्चों को कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में एक तलाकशुदा महिला से उसकी आंखों का तारा एकलौता बेटा छिन गया। वहीं पुलिस ने मृतकों के परिजन की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के...

पलवल (दिनेश): मिट्टी से भरे डंपर ने सड़क किनारे खड़े दो बच्चों को कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में एक तलाकशुदा महिला से उसकी आंखों का तारा एकलौता बेटा छिन गया। वहीं पुलिस ने मृतकों के परिजन की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि गांव कुशक निवासी राजेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि बीती देर शाम वह अपने पड़ोसी के साथ बाइक पर सवार होकर आकाश भट्टे पर ईंट लेने के लिए जा रहे थे। गांव में स्थित भट्टे की तरफ मुडऩे वाले रास्ते पर सड़क किनारे पीड़ित की बुआ का लड़का जतिन व उसका साथी आशिक खड़े हुए थे। जिनको देख पीड़ित ने बाइक रोक ली और वह जतिन से बातचीत करने लगा। उसी दौरान मिट्टी से भरा डंपर आया और जतिन व आशिक तथा बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मौके पर ही आशिक व जतिन की मौत हो गई और घटना के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर डंपर को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद के शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

परिवार का चिराग बुझा
वहीं इस दर्दनाक हादसे में एक परिवार का चिराग भी बुझ गया। मृतक 16 वर्षीय जतिन अपनी मां सोनू का एकलौता पुत्र था और सोनू का करीब 3 साल पहले किसी बात को लेकर उसके पति से तलाक हो गया। जिसके बाद वह अपने इकलौते पुत्र जतिन को अपना सहारा समझकर अपना जीवन व्यतीत कर रही थी। लेकिन इस दर्दनाक हादसे में उस मां की आंखों का तारा व सहारा भी छिन गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!