सिरसा में महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता, शराब के नशे में युवक ने की बदतमीजी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 21 Oct, 2025 11:14 AM

drunk youth misbehaved with female police officer in sirsa

सिरसा में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ रात के समय ड्यूटी के दौरान अभद्रता और धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया है। इसके बाद युवक को काबू कर लिया गया और उसकी कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

सिरसा: सिरसा में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ रात के समय ड्यूटी के दौरान अभद्रता और धक्का-मुक्की करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार रात की है जब ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को भगत सिंह स्टेडियम के पास हंगामे की सूचना मिली।

महिला प्रधान सिपाही हरदीप कौर, जो दुर्गा शक्ति ईआरवी वाहन पर महिला थाना सिरसा में तैनात हैं, टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी और एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था।

युवक की पहचान कर्ण सिंह, निवासी नेजाडेला कलां, के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान युवक ने महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की, धक्का-मुक्की की और गाली-गलौज पर उतर आया। स्थिति बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद युवक को काबू कर लिया गया और उसकी कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईओ एसआई सत्यवीर सिंह की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 194(2), 121, 221, 324(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!