घरौंडा में नशेड़ी युवक ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 07 Mar, 2023 11:41 PM
शहर के भीष्म मार्ग पर एक मकान में नशेड़ी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घरौंडा(विवेक राणा): शहर के भीष्म मार्ग पर एक मकान में नशेड़ी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घरौंडा निवासी सोनू पुत्र वेदप्रकाश पांचाल अपनी 68 वर्षीय मां धर्मो देवी के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था। करीब 11 बजे उसकी आवाज लगाई तो उसके तरफ से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद वह अंदर जाकर देखी तो वह फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद उसकी मां के हाथ पांव फूल गए और उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को की। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी बंसी लाल ने बताया कि मृतक सोनू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)