प्रदेश में नशे को काबू करने के लिए महिलाओं की आर्मी बनाएंगे डॉ. सुभाष चंद्रा, लिबरेशन आर्मी ऑफ वूमेन होगा नाम

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 02 Dec, 2023 09:57 PM

dr subhash chandra will form an army of women to control drug addiction

बढ़ते नशे पर प्रहार करने के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने बड़ा ऐलान कर दिया है...

हिसार (विनोद सैनी) : बढ़ते नशे पर प्रहार करने के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा ने बड़ा ऐलान कर दिया है। चंद्रा ने कहा कि वो महिलाओं की आर्मी बनाएंगे, इसका नाम होगा लॉ (LAW) यानि लिबरेशन आर्मी ऑफ वूमेन। डॉ. चंद्रा के जन्मदिन के मौक़े पर हिसार के सेक्टर 14 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में खास कार्यक्रम का आयोजन सुभाष चंद्रा फाउंडेशन की तरफ से किया गया था। इस दौरान हिसार के गणमान्य और युवा साथी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में संस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई और डॉ. चन्द्रा ने केक भी काटा। इसी बीच उन्होंने यहां से जुड़ी अपनी पुरानी यादें भी सांझा की और बताया कि हिसार से कैसे उनका जुड़ाव है।

महिलाओं के संगठन का जिक्र करते हुए डॉ. चन्द्रा ने कहा कि लिबरेशन आर्मी ऑफ वूमेन संगठन से जुड़ी महिलाएं गांव में एक्टिव ग्रुप के तौर पर काम करेगी। गांव में कोई नशा करता है या बेचता है तो पहले उसे ये आराम से प्यार से समझाएंगी, अगर लगा कि बात नहीं बन रही है, बार-बार आग्रह करने पर भी नहीं मान रहा तो दुर्गा की तरह सख्ती दिखाएंगी।

उन्होंने सुभाष चंद्रा फाउंडेशन के बनाये जाने के पीछे के कारण का जिक्र करते हुए कहा कि हिसार, भिवानी और जींद एरिया के साथ साथ देश के अन्य एरिया में भी फाउंडेशन काम कर रहा है। 10-15 साल पहले सुभाष चंद्रा फाउंडेशन खोली थी। इसके माध्यम से जन कल्याण के काम किये जा रहे हैं। उनकी सोच है कि गांव का युवा सशक्त हो जाये, नशे से दूर हो जाये तथा महिलाएं सशक्त हो जाये, तो इस देश को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। गांधी जी का सपना था कि गांव में शक्ति हो, गांव के युवा सशक्त बने। पॉवर गांव में आनी चाहिए, दिल्ली में संग्रहित ना हो। 

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा ने चुनाव कहां से लड़ेंगे के सवाल पर कहा कि बचपन में हम जनसंघ में थे और अभी भारतीय जनता पार्टी में हैं। उनके समर्थक है, वो अगर चाहेंगे तो चुनाव लड़ेंगे, जनता जनार्दन चाहेंगे तो लड़ेंगे। दोनों की सहमति होनी चाहिए। हिसार की मुख्य समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि देश की हर लोकसभा क्षेत्र की मूलभूत समस्याएं होती है। हिसार की अगर बात करें तो नशे की दिक्कत यहां सबसे ज्यादा है। कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के पास बिकने वाले नशे पर लगाम लगानी चाहिए।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!