घर का काम करने में व्यस्त थी मां, चारपाई पर सो रहे दुधमुंहे बच्चे को कुत्ते ने नोचा

Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2020 10:43 AM

dog bludgeoned to death baby sleeping on bed

आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र से सटे टीकरी कलां में बुधवार सुबह चारपाई पर सो रहे दुधमुंहे 4 माह के बच्चे को कुत्ते ने कई हिस्सों पर बुरी तरह से काट लिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर....

बहादुरगढ़ (भारद्वाज) : आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र से सटे टीकरी कलां में बुधवार सुबह चारपाई पर सो रहे दुधमुंहे 4 माह के बच्चे को कुत्ते ने कई हिस्सों पर बुरी तरह से काट लिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) मूल निवासी विनीत कुछ वर्षों से बहादुरगढ़ के साथ सटे दिल्ली के टीकरी कलां में पी.वी.सी. रोड स्थित एक टाइल के गोदाम में काम करता है। इसी गोदाम परिसर में बने कमरे में वह परिवार सहित रहता है। विनीत काम में व्यस्त था। उसकी पत्नी घरेलू काम में लगी हुई थी।

इनका 4 महीने का बेटा कुंज चारपाई पर सोया था। आसपास कोई नहीं था। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ता आया और उसने कुंज को कई जगह से काट लिया। विनीत की पत्नी की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया और कुत्ते को भगाकर अपना बेटा संभाला। इस दौरान कुंज की हालत बेहद खराब थी। खून काफी बह गया था। परिवार के सदस्य बच्चे को गम्भीर हालत में नागरिक अस्पताल में भी लेकर आए। जांच दौरान बच्चे को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!