विदेश यात्राओं पर जाने वाले डॉक्टरों की होगी जांच, आखिर किसके पैसे पर गए: विज

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 11 Oct, 2018 05:59 PM

doctors visiting foreign trips will be examined

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विदेश यात्रा करने वाले डॉक्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर निदेश यात्राओं पर गए है आखिर वो किसके पैसे पर घूमने...

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विदेश यात्रा करने वाले डॉक्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर निदेश यात्राओं पर गए है आखिर वो किसके पैसे पर घूमने गए है। इसकी सारी जांच की जाएगी। कही ये फार्मा कम्पनियों के खर्चे पर तो नही जाते। जिसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर नित्यानंद के बाद अब फार्मा कम्पनियों पर कार्यवाही होगी। यह मामला विजिलेंस को सौंपा गया है। 

इनेलो के घमासान पर विज ने कहा कि यह पारिवारिक कलह सड़कों पर आया है। मसला तो कई दिनों से चल रहा था बस सार्वजनिक अब हुआ है। उन्होंने कहा कि इनेलो में लोगों को अपने विचार व्यक्त करने की आजादी खत्म हो चुकी है। विधानसभा में भी दुनिया ने देखा। वह विधानसभा के अंदर का मामला है। अब भतीजों ने जो खुलकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया जिसको लेकर यह हुआ। घर टूटता है तो दुख होता है और जब पार्टी टूटती है तो मजा आता है।

विज ने कहा कि बच्चे जवान हो चुके हैं उनकी आवाज को दबाना आसान नही होगा।पब्लिक में इनकी पैठ बड़ी है। दोनों ने हरियाणा में मेहनत की है। कर्ण दलाल के आरोपों पर दोनों मन्त्रियों ओ पी धनखड व कैप्टन अभिमन्यु को कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए। हुड्डा के आरोप कि मोदी ने हरियाणा को कुछ नहीं दिया इस पर विज ने कहा कि रेल कोच फेक्ट्री से दस हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। कांग्रेस केवल घोषणाएं करना जानती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!