गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में विदेशी महिला से हुई गंदी बात, अटेडेंट ने बहाने किया गलत काम

Edited By Saurabh Pal, Updated: 16 Jul, 2024 03:44 PM

dirty talk with a foreign woman at artemis hospital gurugram

शहर के नामी प्राइवेट अस्पताल में विदेशी महिला मरीज के साथ अस्पताल के स्टाफ द्वारा गंदी बात किए जाने का मामला सामने आया है। मरीज के परिजनों को जब इस बारे में पता लगा तो उन्होंने सेक्टर-50 थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया...

गुरुग्रामः शहर के नामी प्राइवेट अस्पताल में विदेशी महिला मरीज के साथ अस्पताल के स्टाफ द्वारा गंदी बात किए जाने का मामला सामने आया है। मरीज के परिजनों को जब इस बारे में पता लगा तो उन्होंने सेक्टर-50 थाने में शिकायत देकर केस दर्ज कराया। एसीपी ईस्ट रिशिकांत के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से कजाकिस्तान निवासी एक महिला को गंभीर बीमारी के कारण गुड़गांव के आर्टिमिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार महिला के परिजन अस्पताल के पास ही एक होटल में रुके हुए हैं। आरोप है कि महिला की देखरेख के लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से ठाकुर नाम के व्यक्ति को अटैंडेंट लगाया था। आरोप है कि 14 जुलाई को बीमार विदेशी महिला का डायपर बदलने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने ठाकुर को भेजा था जिसने डायपर बदलने के दौरान महिला मरीज के साथ गंदी हरकत शुरू कर दी। 

इस बारे में जब बीमार महिला की बेटी को पता लगा तो उसने पहले तो अस्पताल प्रबंधन से इस बारे में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-50 थाने में इस मामले की शिकायत दी गई जिसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं, मामले में थाना प्रभारी ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। उधर, एसीपी ईस्ट रिशिकांत ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

वहीं, अस्पताल के स्टाफ द्वारा की गई इस हरकत को लेकर जब अस्पताल प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने मामले को टाल दिया और कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। आर्टिमिस अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उनसे जो भी जानकारी चाहिए तो वह लिखित में उन्हें दें। हैरत की बात यह है कि इस नामी अस्पताल में महिला मरीज की देखभाल के लिए प्रबंधन द्वारा एक पुरूष अटेंडेंट भेज दिया जिसके माध्यम से महिला मरीज के कपड़े बदलवाए जा रहे थे। इस कृत्य के बाद अब मरीजों का विश्वास अस्पताल से उठने लगा है। वहीं, देर शाम अस्पताल प्रबंधन ब्यान जारी कर खानापूर्ति करता नजर आया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!