भाजपा के दिग्गज नेता अनिल विज ने ठोका सीएम पद पर दावा, धर्मेंद्र प्रधान ने 'गब्बर' को बताया पार्टी का कार्यकर्ता

Edited By Saurabh Pal, Updated: 15 Sep, 2024 10:00 PM

dharmendra pradhan called anil vij a bjp worker

हरियाणा के दिग्गज नेता अनिल विज के एक बयान भाजपा के खेमें सियासी हलचल बढ़ा दी है। दरअसल विज ने आज पत्रकारों के सामने ऐलान कर दिया कि अबकी बार मैं मुख्यमंत्री पद दावा ठोकूंगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मैं सबसे भाजपा का वरिष्ठ नेता हूं...

करनालः हरियाणा के दिग्गज नेता अनिल विज के एक बयान भाजपा के खेमें सियासी हलचल बढ़ा दी है। दरअसल विज ने आज पत्रकारों के सामने ऐलान कर दिया कि अबकी बार मैं मुख्यमंत्री पद दावा ठोकूंगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मैं सबसे भाजपा का वरिष्ठ नेता हूं। इस आधार पर मुख्यमंत्री पद का मैं प्रबल दावेदार हूं। इसके बाद से विपक्षी खेमे में अनिल विज के इस ऐलान के बाद हरकत बढ़ गई है। 

अनिल विज के इस बयान पर अब हरियाणा भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का बयान आया है। उन्होंने कहा कि पूर्व गृहमंत्री एक कार्यकर्ता के नाते मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारे सीएम फेस नायब सैनी ही हैं। बता दें कि भाजपा ने 6 माह पहले नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था। उस समय भी पार्टी के फैसले से अनिल विज नाराज थे। उन्होंने भरी बैठक में इस फैसले का विरोध किया और बैठक छोड़कर चले आए। 

इतना ही नाराजगी इतनी बढ़ी की उन्होंने नायब सरकार में कोई भी मंत्री पद स्वीकार नहीं किया। उन्होंने सिर्फ एक विधायक के तौर पर काम जारी रखा। एक समय ऐसा भी आ गया कि वह सिर्फ अपनी विधानसभा अंबाला कैंट तक सिमित रह गए। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी।  

ऐसे में बीच चुनाव में अनिल विज का मुख्यमंत्री पद दावा ठोकना भाजपा आलाकमान के माथे पर चिंता की लकीरें जरूर खींचेगा। क्योंकि अनिल विज का पूरे अंबाला सहित आसपास के कई जिलों में प्रभाव है। वह हरियाणा भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेता हैं। इसका पार्टी को नुकसान भी हो सकता है। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!