...जब डिजिटल अरेस्ट का पीड़ित बन साइबर थाने में पहुंचे DGP, सिपाही ने नहीं पहचाना, बोला- कमरा नंबर-24 में जाओ
Edited By Manisha rana, Updated: 03 Dec, 2025 10:17 AM

हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह अचानक सोमवार को गुरुग्राम साइबर क्राइम थाने पहुंच गए। वह निजी कार से साइबर थाने पहुंचे तो गेट पर मौजूद सिपाही ने उन्हें पहचाना नहीं और पूछा कि आप क्या करने आए हैं।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह अचानक सोमवार को गुरुग्राम साइबर क्राइम थाने पहुंच गए। वह निजी कार से साइबर थाने पहुंचे तो गेट पर मौजूद सिपाही ने उन्हें पहचाना नहीं और पूछा कि आप क्या करने आए हैं। इस पर डीजीपी ने कहा कि मुझे डिजिटल अरेस्ट का मुकदमा दर्ज करवाना है। इसके बाद गेट पर मौजूद सिपाही ने डीजीपी से कहा कि आप सेकेंड फ्लोर पर 24 नंबर कमरे में जाओ।
जैसे ही ओपी सिंह 24 नंबर कमरे में पहुंचे तो वहां करीब 4-5 आदमी लोग थे। इनमें कुछ शिकायतकर्ता भी मौजूद था। कमरे में एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी था। ओपी सिंह कमरे में घुसते ही पूछते हैं, ‘हां भाई, ड्यूटी अफसर कौन है यहां? डीजीपी को देखते ही एक व्यक्ति सावधान की मुद्रा में तनकर खड़ा हो गया। सामने वाले पुलिसकर्मी अपने डीजीपी को पहचान गए..। इसके बाद डीजीपी हंसते हुए बोले- पहचान गए मुझे...सामने वाले व्यक्ति ने कहा- हां।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
Related Story

हरियाणा के CM, डीजीपी को हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, जानें क्या है कारण

हरियाणा में इस गांव में लड़का नहीं लड़कियों के नाम से पहचाना जाता है घर, नेमप्लेट पर ग्रेजुएट...

हरियाणा: सेवानिवृत सैनिक ने खत्म की खुद की जिंदगी, छत पर बने कमरे में उठाया खौफनाक कदम

पंजाब में भी होगी भाजपा सरकार, पीएम मोदी के नेतृत्व में आर्थिक प्रबंधन में पंजाब बनेगा नंबर वन :...

हरियाणा में नेतृत्व कार्यकर्ताओं, राहुल और खड़गे का है बाकी सब सिपाही हैं : कुमारी शैलजा

होली पर नहीं होगा हुड़दंग, पुलिस ने कसी कमर

हरियाणा में बढ़ने लगी गर्मी, हिसार में 32 डिग्री पहुंचा तापमान... जानें आज कैसा रहेगा मौसम

भाई के संस्कार में भारत पहुंचे मौत का ग्रास बने NRI का मामला, सड़क पर बने गड्ढे ने ली थी जान,...

पानीपत में साइबर ठगी का खुलासा ; बैंक खाते सप्लाई करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी...

हरियाणा साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया पर मिले 2052 आपत्तिजनक लिंक; 1616 को हटाया