डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बृजभूषण मामले में साधी चुप्पी, कुछ कहने से किया इनकार

Edited By Deepak Kumar, Updated: 29 May, 2025 06:08 PM

deputy speaker krishan lal middha silence in brij bhushan case

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो एक्ट के तहत कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के मामले पर खिलाड़ियों द्वारा उठाए गए सवालों पर चुप्पी साध ली।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो एक्ट के तहत कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के मामले पर खिलाड़ियों द्वारा उठाए गए सवालों पर चुप्पी साध ली। खिलाड़ियों ने आरोप लगाया था कि उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। इस बयान पर डॉ. मिड्ढा ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

महाराजा सुरसेन चौक का किया उद्घाटन

डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जींद में महाराजा सुरसेन चौक का उद्घाटन किया। इस चौक में 40 लाख रुपये की लागत से महाराजा सुरसेन की प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने बताया कि जींद शहर में विभिन्न समुदायों के महापुरुषों की प्रतिमाएं लगाने का कार्य भाजपा द्वारा किया जा रहा है। जींद शहर को और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका और नगर परिषद पूरे प्रयास कर रही हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!