बिना पता बताए मांगे 5 लाख, पर्ची में लिखी अजीब चेतावनी....बवानीखेड़ा में गैस एजेंसी संचालक को मिली धमकी

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Mar, 2026 08:13 PM

demanded 5 lakhs without giving address strange warning written on slip  gas

बवानीखेड़ा स्थित गैस एजेंसी के संचालक से पैसों की मांग की धमकी भरी पर्ची दिए जाने

बवानीखेड़ा (संजय) : बवानीखेड़ा स्थित गैस एजेंसी के संचालक से 5 लाख रुपए की मांग की धमकी भरी पर्ची दिए जाने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच शुरु कर सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार सीसीटीवी कैमरे फुटेज में दिख रहे शख्स ने आज सुबह करीब सवा आठ बजे पत्थर के टुकड़े में पर्ची लपेटकर गैस एजेंसी संचालक के अनाज मंडी स्थित आवास के दरवाजे में फेंकी। ये शख्स चादर में मुंह ढांपकर आया यह और पर्ची फेंककर गायब हो गया। उस वक्त एजेंसी संचालक एजेंसी पर थे तथा उनकी पत्नी बाला देवी घर पर थी। जब उन्होंने कुछ गिरने की आवाज सुनी तो बाहर की ओर आई ओर पर्ची पड़ी दिखी। मामले के संबंध में अपने पति को अवगत करवाया तो वे घर आए और पर्ची देखी तो पुलिस को शिकायत दी गई।

PunjabKesari

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। बवानी खेड़ा थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गैस एजेंसी संचालक के घर किसी अज्ञात द्वारा पत्थर में पर्ची लपेट कर 5 लाख की मांग की है मौके पर पुलिस की टीमों ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

पर्ची में अजीब सी धमकी दी गई है। 5 लाख रुपए मांगे गए हैं मगर देने किसे और कहां है, ये नहीं लिखा। मगर ये जरूर लिखा है अगर पैसे नहीं दिए तो शिकायत करके परेशान किया जाएगा और एजेंसी बंद करवा दी जाएगी। 
 
बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गैस एजेंसी संचालक को मिली इस अजीब धमकी के मामले की जांच की जा रही है कि आखिर धमकी किसने दी है अथवा दिलवाई है। पुलिस चादर से मुंह ढांपकर पर्ची फेंकने वाले शख्स की तलाश में जुटी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)              

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!