पीआईबी जयपुर द्वारा आयोजित राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ व पंजाब के दौरे पर

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Feb, 2026 08:25 PM

delegation of journalists from rajasthan organized by pib jaipur on visit to cha

पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), जयपुर द्वारा राजस्थान के वरिष्ठ संपादकों एवं पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ एवं पंजाब के

चंडीगढ़ : पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), जयपुर द्वारा राजस्थान के वरिष्ठ संपादकों एवं पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी, 2026 तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर है। इस दौरे का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं, नवाचार पहलों तथा विभिन्न संस्थानों की उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों का प्रत्यक्ष अवलोकन करना है।

चंडीगढ़ दौरे के दौरान पत्रकार दल स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कौशल विकास एवं औद्योगिक नवाचार से जुड़े प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों का भ्रमण करेगा। दल स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उन्नत चिकित्सा सेवाओं का अवलोकन करेगा। इसके अतिरिक्त दल शिक्षा एवं प्रौद्योगिकी संस्थानों तथा भारतीय रेलवे के विभिन्न परियोजनाओं का भी दौरा करेगा। इस दौरान इन क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की जाएगी।

PunjabKesari

पत्र सूचना कार्यालय के पत्रकार दल ने आज राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान, पंचकूला का दौरा किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) अमनदीप सिंह ग्रोवर ने संस्थान की दृष्टि, शैक्षणिक संरचना तथा राष्ट्रीय स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात डॉ. निकिता ने विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से निफ्ट के विभिन्न पाठ्यक्रमों, राष्ट्रीय रैंकिंग, छात्र अनुभव तथा स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डॉक्टरेट स्तर की शैक्षणिक संरचना की जानकारी दी।

पत्रकार दल को संस्थान की सुदृढ़ छात्रवृत्ति योजनाओं से भी अवगत कराया गया, जिनमें प्रमुख हैं—निफ्ट सार्थक: ₹17 करोड़ के कोष पर आधारित मेधावी छात्रवृत्ति योजना। उड़ान (UDAAN): ₹1 करोड़ की छात्रवृत्ति योजना, जो अंतरराष्ट्रीय विनिमय कार्यक्रमों में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान करती है।

बैठक के दौरान निफ्ट की संरचित एवं उद्योगोन्मुख शैक्षणिक व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों के लिए दो अनिवार्य इंटर्नशिप का प्रावधान है, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है। वहीं, संकाय सदस्य भी समय-समय पर उद्योग जगत से जुड़कर पाठ्यक्रम की प्रासंगिकता बनाए रखते हैं। केंद्रीकृत प्लेसमेंट प्रक्रिया तथा प्रवेश परीक्षा प्रणाली—जिसमें जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) और क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (CAT) शामिल हैं—की भी जानकारी दी गई।

PunjabKesari

सत्र का एक महत्वपूर्ण आकर्षण ‘क्लस्टर पहल’ रहा, जिस पर डॉ. भारती पाहुजा ने विस्तार से प्रकाश डाला। इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थी एक सप्ताह तक स्थानीय कारीगरों के साथ रहकर उनके कार्य को समझते हैं तथा अपने डिजाइन ज्ञान से योगदान देते हैं, जिससे पारंपरिक कला एवं शिल्प के सतत विकास को बढ़ावा मिलता है। पत्रकार दल को परिसर का भ्रमण भी कराया गया तथा उन्हें परिसर में शिल्प प्रदर्शन कर रहे कारीगरों से संवाद का अवसर मिला। इनमें हिमाचल प्रदेश की चंबा कढ़ाई तथा राजस्थान की डाबू प्रिंटिंग से जुड़े शिल्पकार शामिल थे, जो भारत की समृद्ध शिल्प परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति निफ्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर पत्र सूचना कार्यालय, चंडीगढ़ के मीडिया एवं संचार अधिकारी श्री अहमद खान तथा पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर के मीडिया एवं संचार अधिकारी श्री आशीष वर्मा उपस्थित रहे।
इसके बाद पत्रकार दल ने फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, बनूड़ (पंजाब) का भी दौरा किया। संस्थान के श्री संदीप कुमार, एकेडमिक हेड ने बताया कि यह भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन एक प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है, जो फुटवियर, फैशन, लेदर उत्पाद एवं रिटेल प्रबंधन के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करता है। संस्थान का उद्देश्य उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल एवं सृजनात्मक पेशेवर तैयार करना है।

PunjabKesari

संस्थान की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती अनू कुमारी ने बताया कि एफडीडीआई में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर डिजाइन एवं प्रबंधन से जुड़े विविध पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। विद्यार्थियों को अनिवार्य इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट और उद्योग भ्रमण के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव दिया जाता है। आधुनिक प्रयोगशालाओं, डिजाइन स्टूडियो और परीक्षण सुविधाओं से युक्त इसके परिसर देश के विभिन्न शहरों में स्थापित हैं। संस्थान अनुसंधान, नवाचार, कौशल विकास तथा उद्यमिता संवर्धन के माध्यम से देश के फुटवियर एवं फैशन उद्योग को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर डॉ. अन्नू कुमारी, फैकल्टी (फैशन) ने भी विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी।

पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर द्वारा पीआईबी चंडीगढ़ के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम मीडिया और प्रशासन के बीच संवाद एवं सहयोग को और सुदृढ़ करेगा तथा जनसामान्य तक विकास योजनाओं की सटीक एवं प्रामाणिक जानकारी पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!