सैर पर निकले व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत, काफी समय से चल रहा था बीमार

Edited By Manisha rana, Updated: 05 May, 2022 03:12 PM

death of a person who went on a walk due to drowning in the pond

जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जहां सुबह सैर पर निकले व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा...

जींद : जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जहां सुबह सैर पर निकले व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। 

बता दें कि सुबह सैर कर रहे लोगों ने एक व्यक्ति को तालाब में गिरते देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके कर स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाला और व्यक्ति को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान इंद्रा बाजार निवासी विजय के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि उसका पिता काफी समय से बिमार चल रहे थे। वह वॉक के लिए रानी तालाब पर आए थे। तभी उन्हें चक्कर आ गया और वो तालाब में जा गिरे, जिससे उसके पिता की मौत हो गई। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!