ईमान का सौदा: 15 हजार रूपये की रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 20 Jun, 2025 06:13 PM

deal of integrity asi arrested while taking bribe

ACB हिसार ने सिविल लाइन थाने के ASI को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ACB द्वारा ASI में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि किसी केस से धाराएं कम करने को लेकर आरोपी ASI घूस मांग रहा था।

हिसार (विनोद सैनी) : ACB हिसार ने सिविल लाइन थाने के ASI को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ACB द्वारा ASI में पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि किसी केस से धाराएं कम करने को लेकर आरोपी ASI घूस मांग रहा था। शिकायकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी। मामले पर कार्रवाई करते हुए टीम ने रंगे हाथ काबू कर लिया।

जानकारी के अनुसार 2023 में शिकायतकर्ता पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज हुआ था। जिस केस में उस पर अन्य व्यक्ति के 1 लाख 30 हजार रूपये हड़पने का आरोप था। जिसमें बाद में करीब 1 लाख में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। केस में जब सिविल लाइन थाने के ASI पास गए तो उसने केस रफा-दफा करने के लिए 1 लाख की रिश्वत मांगी। जब शिकायतकर्ता ने कहा कि समझौता हो गया तो ASI 60 हजार रूपये की बात कही। बाद में फिर 15 हजार रूपये में डील हुई। 

PunjabKesari

टीम ने जाल बिछाकर दबोचा

इसके बाद आरोपी एएसआई ने कहा कि इतने कम पैसों में केस खत्म तो नहीं होगा लेकिन बड़ी धाराएं कम हो सकती हैं। जिसकी शिकायत उसने एसीबी को दी। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पुलिस अधिकारी को 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!