हिसार में व्यक्ति पर जानलेवा हमला, रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Apr, 2025 11:58 AM

deadly attack on a person in hisar

हिसार जिले में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार जिले में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें हमलावर एक व्यक्ति को बुरी तरह लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। अचानक हुए हमले से व्यक्ति सहम जाता है। हमलावर तब तक मारपीट करते हैं जब तक व्यक्ति के हाथ-पैर नहीं टूट जाते। 

दरअसल हिसार महावीर कॉलोनी में शिव चौक के पास पशु चारे की टाल पर 55 वर्षीय संचालक राजेश बैठा हुआ था। इसी दौरान 5 लोगों ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है। घायल संचालक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां से परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर चले गए। वहां आईसीयू में दाखिल है। पुलिस ने घायल व्यक्ति के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सारी घटना पशुचारा टाल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

वहीं हमलावरों के जाने के बाद घायल राजेश ने अपने फोन पर परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके 6 मिनट बाद परिजन पहुंचे और मदद के लिए कई लोग इकट्ठे हो गए। घायल व्यक्ति को ई-रिक्शा में बैठाकर अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस ने मौके पर जाकर घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल राजेश पशुचारा की टाल चलाता है। कुछ दिन पहले इसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था जिनके खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!