पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, जेब से बरामद हुआ सुसाइड नोट

Edited By Shivam, Updated: 28 Nov, 2020 11:59 PM

dead body of a young man found hanging from tree

भिवानी के दिनोद गांव में आज एक युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। युवक की पहचान सांडवा गांव निवासी जम्मुदिन के रूप में हुई है। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। आज सुबह ग्रामीण जब गांव में उठे तो उन्होंने देखा कि गांव के खेतों में एक व्यक्ति...

भिवानी (अशोक): भिवानी के दिनोद गांव में आज एक युवक की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। युवक की पहचान सांडवा गांव निवासी जम्मुदिन के रूप में हुई है। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। आज सुबह ग्रामीण जब गांव में उठे तो उन्होंने देखा कि गांव के खेतों में एक व्यक्ति ने फांसी लगाई हुई है। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक की पत्नी सरोज ने बताया कि उसके पति दिनोद गांव में किसी से पैसे लेने के लिए आया था, लेकिन उसकी आज यहां लाश मिली है। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसा लगता है कि उनके पति को मार कर लटकाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाए।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची। थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि मृतक की पहचान हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि लाश की जेब मे से सुसाइड नोट भी मिला है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!