संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मृतक ने 17 अगस्त को की थी लव मैरिज

Edited By Isha, Updated: 24 Sep, 2021 10:31 AM

dead body of a young man found hanging from a tree

सोनीपत के गांव टोंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक युवक गांव भैरा बाकीपुर का रहने वाला था। वहीं मृतक युवक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत के गांव टोंकी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक युवक गांव भैरा बाकीपुर का रहने वाला था। वहीं मृतक युवक के परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक लड़के के परिजनों ने बताया कि उसने बीती 17 अगस्त को लव मैरिज की थी और लड़की पक्ष के लोगों ने ही उसकी हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया है। 

जानकारी के अनुसार गांव भैरा बाकीपुर निवासी विपिन ने बीती 17 अगस्त को गांव गांव की निवासी अंजलि के साथ दिल्ली में लव मैरिज की थी। विपिन के पिता हजारी ने बताया कि शुरुआत से ही लड़की पक्ष के लोग उन्हें बार-बार धमकी दे रहे थे। जिसके बाद वह 15 सितंबर को घर आए थे और लड़की को अपने साथ ले गए। उस समय में और मेरा बेटा विपिन घर पर नहीं थे। जिसके बाद वह हमें बार-बार धमकियां दे रहे थे और पैसों की डिमांड भी कर रहे थे। हमने कई बार एसपी ऑफिस में शिकायत भी दी,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। 
 
 वही मामले में जांच कर रहे एएसआई परमिंदर ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि एक लड़के का शव पेड़ से लटका हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। शव गांव भैरा -बाकीपुर निवासी विपिन का था।वहीं परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे ने लव मैरिज की थी और लड़की पक्ष उन्हें बार-बार परेशान कर रहा था। हर तथ्य पर गहनता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!