1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेगी दंगल गर्ल बबीता, खाने में शामिल होंगी यह चीजें

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Nov, 2019 08:15 PM

दंगल गर्ल के नाम से मशहूर बबीता फौगाट बलाली गांव में एक दिसंबर को शादी के बंधन में बधने जा रही है। शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी  2 दिसंबर को दिल्ली में रखी गई है। शादी हरियाणवी रीती रिवाज के साथ होगी।

भिवानी(अशोक): दंगल गर्ल के नाम से मशहूर बबीता फौगाट बलाली गांव में एक दिसंबर को शादी के बंधन में बधने जा रही है। शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी  2 दिसंबर को दिल्ली में रखी गई है। शादी हरियाणवी रीती रिवाज के साथ होगी। इसके साथ शादी में देसी दूध-दही का खाना होगा। शादी में तमाम बड़ी हस्तियां आशीर्वाद देने पहुंचेंगी। 

PunjabKesari, haryana

बता दें कि हरियाणा में चरखी दादरी का बलाली गांव देश का ऐसा चर्चित गांव है। जिसने कई खेल प्रतिभाएं पैदा की। कुश्‍ती के कोच महावीर फौगाट का इसमें प्रमुख योगदान है। उन्‍होंने न सिर्फ लड़कियों को घर से बाहर निकला, बल्कि अखाड़ों में लड़कों के साथ उनकी कुश्‍ती लड़वाई। राष्ट्रीय स्तर के पहलवान महावीर फौगाट की चार बेटियां हैं गीता, बबीता, विनेश और रितु, जो खुद अपने पिता की तरह शानदार पहलवान हैं। 

PunjabKesari, haryana

बबिता फौगाट नेे बताया कि वह एक दिसंबर को गांव बलाली में ही शादी के बंधन में बधने जा रही है। नजफगढ़ के रहने वाले विवेक सुहाग पहलवान से शादी होंगी। रिसेप्शन पार्टी 2 दिसंबर को दिल्ली में रखी गई है। फिल्म जगत व खेल जगत की तमाम बड़ी हस्तियों को शादी समारोह में शामिल होने के लिए भेज रही हूं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शादी में निमंत्रण भेज रही हूं। एक महीना शादी करने के बाद फिर से दादरी की जनता के लिए काम करुंगी। 

PunjabKesari, haryana

दंगल गर्ल के नाम से मशहूर व चरखी दादरी से हाल में ही हुए विधानसभा में प्रत्याक्षी बबीता फौगाट ने आज अपने घर पर कार्यकर्ताओ की मीटिंग करते हुए कहा कि चुनाव में भले हार हुई हो, लेकिन कार्यकर्ताओ ने दिल लगाकर मेहनत की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!