लोटा-जल हाथ में लेकर भाजपा के समर्थन का संकल्प लेंगे दलित: सुदेश कटारिया

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 23 Aug, 2024 05:00 PM

dalits will take a pledge to support bjp by holding a lota

भाजपा नेता वा सी एम के पूर्व मीडिया क्वार्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा है महाभारत की धरा कुरुक्षेत्र से केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के समक्ष दलित वर्ग लोटा-जल हाथ में लेकर भाजपा के समर्थन का संकल्प लेगा।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): भाजपा नेता वा सी एम के पूर्व मीडिया क्वार्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा है महाभारत की धरा कुरुक्षेत्र से केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल के समक्ष दलित वर्ग लोटा-जल हाथ में लेकर भाजपा के समर्थन का संकल्प लेगा। 26 अगस्त को पिपली स्थित गुरु रविदास मैमोरियल स्थल पर मनोहर लाल विपक्षी दलों को मात देने के लिए नई राजनीति बिसात भी तैयार करेंगे। राज्य स्तरीय दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह के जरिये भाजपा न केवल दलितों को साध कर तीसरी बार हैट्रिक का संदेश देगी, बल्कि शोषित वर्ग भी एकजुटता की हुंकार भरेगा। 

कुरुक्षेत्र की धरा पर आयोजित होने वाले दलित सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। भाजपा नेता और मनोहर लाल के करीबी माने जाने वाले सुदेश कटारिया खुद तैयारियों का जिम्मा संभाले हुए हैं। यही नहीं दलित सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान भी चला रहे हैं। सभी 22 जिलों में जिला स्तरीय सम्मेलों के जरिये दलित समाज को राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचने का न्यौता दिया जा चुका है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र जिले की चारों विधानसभाओं के साथ गांवों में जनसंपर्क अभियान जारी है

मनोहर संकल्प को अंत्योदय परिवार करेंगे साकार 

भाजपा नेता सुदेश कटारिया का कहना है कि मनोहर लाल ने बतौर मुख्यमंत्री दलित वर्ग को उत्थान के लिए बतौर अंत्योदय उत्थान की शुरुआत की। नई पहल को अमलीजामा पहनाना चुनौती भरा जरूर था, लेकिन मनोहर के सुशासन मिशन से यह संभव हो पाया है। अब अंत्योदय परिवार मनोहर संकल्प यानी प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के सपने को साकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राज्य स्तरीय समारोह में महिलाएं लोटा-जल हाथ में लेकर मनोहर लाल के समक्ष संकल्पित होंगी कि दलित वर्ग भाजपा के साथ है, क्योंकि भाजपा के शासन काल में दलितों को दंबगई से मुक्ति मिली है। इसके साथ ही उनका सम्मान से जीवन जीने का सपना भी साकार हुआ है। 

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और अर्जुन मेघवाल के साथ दुष्यंत गौतम करेंगे शिरकत 

राज्य स्तरीय दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह का जिम्मा संभाल रहे सुदेश कटारिया ने बताया कि सम्मेलन में केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि होंगे, जबकि राजस्थान के बड़े दलित नेता और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शिरकत करेंगे। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। कटारिया का कहना है कि कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाला दलित सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। दलितों को केवल राजनीतिक दलों ने वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है, लेकिन मनोहर लाल के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में जो सम्मान दलितों को मिला है, उसका ऋण चुकता करने के लिए दलित कांग्रेस को वोट की चोट से जवाब देने का संकल्प लेंगे।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!