Cyber Crime: हरियाणा में साइबर ठग नहीं आ रहे हैं बाज, 2 लोगों से लाखों रुपए हड़पे, ... केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 11 Dec, 2024 03:58 PM

cyber  fraud lakhs of rupees looted from 2 people

जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठगों ने 2 लोगों को निशाना बनाते हुए ऑनलाइन टास्क देकर ज्यादा रुपए कमाने का लालच देते हुए 2 लाख 54 हजार रुपए हड़प लेने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर...

जींद : जिले में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठगों ने 2 लोगों को निशाना बनाते हुए ऑनलाइन टास्क देकर ज्यादा रुपए कमाने का लालच देते हुए 2 लाख 54 हजार रुपए हड़प लेने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।

साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में जुलाना निवासी महिला काजल ने कहा कि 5 दिसम्बर को उसके फेसबुक मैसेंजर पर एक लिंक आया। जिसमें उसे ऑनलाइन टास्क के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि आपको घर बैठे ऑनलाइन टास्क करने पर बहुत ज्यादा रुपए कमा सकती हैं। 
उसके बाद उसने कई पेज लाइक करने सहित अन्य टास्क दिए। उसके बाद उन्होंने उसे अच्छे प्रॉफिट के लिए इन्वैस्टमैंट प्लान करने बारे कहा। इसके बाद 7 दिसम्बर को उनके द्वारा बताई गई यू.पी.आई. आई.डी. पर 9 हजार रुपए, दूसरी यू.पी.आई. आई.डी. पर 32 हजार रुपए, फिर 50 हजार रुपए और इसके बाद 49 हजार रुपए डाल दिए। इसके बाद जब उसने अपने पैसे वापस करने के लिए बोला तो उन्होंने और अधिक पैसे भेजने बारे बोला। इसके बाद उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। आरोपियों ने महिला से कुल एक लाख 40 हजार रुपए हड़प लिए।

गलती से लिंक किया शेयर, खाते से 1.14 लाख हुए ट्रांसफर
 सैक्टर-11 निवासी जगदीश चंद्र ने कहा कि इसी माह 7 दिसम्बर को उससे गलती से कोई लिंक शेयर होने पर उसके खाते से रात को 3 ट्रांजैक्शन 25 हजार रुपए, 19 हजार रुपए व 10 हजार रुपए किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में चले गए। फिर 8 दिसम्बर को उसके खाते से 40 हजार रुपए व 20 हजार रुपए की ट्रांजैक्शन होकर किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में रुपए ट्रांसफर हो गए।

इस प्रकार उसके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने कुल 1 लाख 14 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। वहीं, जांच अधिकारी ए.एस.आई. सतबीर ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!