Panipat में चचेरे भाई-बहन ने दी जान, पुलिस ने जताई ये आशंका

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2025 03:06 PM

cousin brother and sister committed suicide in panipat

पानीपत रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 के सामने चचेरे भाई बहन ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 के सामने चचेरे भाई बहन ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने की आशंका जताई है। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने जीआरपी थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पानीपत सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस ने बताया अभी तक किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। पुलिस जांच अधिकारी ने कहा कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे। 

जानकारी के मुताबिक यह मामला सुबह करीब 7:30 बजे का है। मृतकों की पहचान अराईपूरा जाटान गांव के रूप हुई है। लड़का लड़की दोनों नाबालिग हैं। लड़की की उम्र 16 साल, लड़के की उम्र 19 साल बताई जा रही है। शव के पास लड़के के फोन मिलने से पहचान हुई है। फिलहाल अब ये देखना होगा कि पुलिस की कार्रवाई में क्या देखने को मिलेगा।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!