सारा देश शोक मना रहा है और राहुल गांधी नववर्ष मनाने वियतनाम चले गए: अनिल विज

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 31 Dec, 2024 07:38 PM

country is mourning and rahul gandhi went to vietnam to celebrate

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी एक संगठनात्मक पार्टी हैं जिसमे हर छः साल बाद नई मेंबरशिप होती हैं और हर तीन साल बाद चुनाव होते हैं तथा ये सिर्फ भाजपा में ही होता हैं’’।

चण्डीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी एक संगठनात्मक पार्टी हैं जिसमे हर छः साल बाद नई मेंबरशिप होती हैं और हर तीन साल बाद चुनाव होते हैं तथा ये सिर्फ भाजपा में ही होता हैं’’।

इसी प्रकार, उन्होंने दूसरी राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस का अभी तक कोई भी ढांचा ही नहीं बना, जोकि ढांचाविहीन पार्टी हो गई हैं और बाकी पार्टियों में चुनाव नहीं होते बल्कि ऊपर से (नाम/पद) तय होते हैं, हमारी पार्टी में नीचे से ऊपर जाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कि कांग्रेस मे गांधी- नेहरू परिवार से ही कोई न कोई रहेगा, उनका तो तय हैं वो तो ऐसे पद बांटते हैं जैसे एजेंसियां बाँट रहे हैं’’।

‘‘कांग्रेस तो मनमोहन सिंह जी का राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहती थी’’- विज

वही, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर भाजपा- कांग्रेस आजकल आमने सामने हैं इस पर अनिल विज ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस तो मनमोहन सिंह जी का राजनीतिक मुद्दा बनाना चाहती थी उनको मनमोहन सिंह जी के स्वर्ग सिधारने से कोई मतलब नहीं था, सिर्फ मुद्दा बनाना चाहती थी इसलिए वो बार-बार उनका स्मारक बनाने की बात कर रहे थे, उनको लगता था भाजपा मानेगी नहीं और हमारे लिए ये अच्छा मौका हैं क्योंकि मनमोहन जी के रहते हुए कांग्रेस ने उनको कभी सम्मान नहीं दिया’’।

‘‘सारा देश शोक मना रहा हैं और वो (राहुल गांधी) नववर्ष मनाने के लिए वियतनाम चले गए’’- विज

उन्होंने कहा कि ‘‘ये वही राहुल गांधी हैं जिन्होंने उनके द्वारा पारित प्रस्ताव को मीडिया के सामने फाड़ दिया था और अब भी सारा देश शोक मना रहा हैं और वो (राहुल गांधी) नववर्ष मनाने के लिए वियतनाम चले गए हैं। विज ने कहा कि राहुल को उनके प्रति कितनी श्रद्धा हैं वो ये सब देखकर पता चलती हैं’’। हरियाणा में अब भाजपा व कांग्रेस के इलावा कोई राजनितिक पार्टी नहीं बची हैं इस पर विज ने कहा कि ‘‘अब कोई और पार्टी तो बची नहीं हैं अभी चुनाव हुए हैं इसलिए किसी की भी अब हैसियत नहीं बची है’’।
 
‘‘क्या मुद्दा हैं किस विषय पर चिट्ठी लिखी ये बताना चाहिए’’- विज

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस अधिवेशन में चिट्ठी लिखी हैं, जिसमें सोनिया गांधी ने कहा कि गांधी विरासत खतरे में है, इस पर विज ने कहा कि ‘‘क्या मुद्दा हैं किस विषय पर चिट्ठी लिखी ये बताना चाहिए क्योंकि ऐसे पत्र तो वो लिखते रहते हैं’’।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!