हरियाणा में शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण, जानें कहां किसे सबसे पहले दी गई वैक्सीन?

Edited By vinod kumar, Updated: 16 Jan, 2021 01:40 PM

corona vaccination campaign started in haryana

आखिर वह समय आ गया, जिसका सभी को ब्रेसबी से इंतजार था। शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी ने वर्चुअल संबोधन के जरिए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत हरियाणा में कई जगह सबसे पहले सफाई...

हरियाणा (ब्यूरो): आखिर वह समय आ गया, जिसका सभी को ब्रेसबी से इंतजार था। शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी ने वर्चुअल संबोधन के जरिए कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत हरियाणा में कई जगह सबसे पहले सफाई कर्मचारियों तो कई जगह हेल्थ वर्करों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को टीका लगाया गया। बता दें कि प्रदेश को कोविशील्ड की 2 लाख 41 हजार 500 डोज और कोवैक्सीन की 20 हजार डोज मिली हैं। टीकाकरण के लि प्रदेश की 77 साइट्स तय की गई हैं।

PunjabKesari, haryana

यमुनानगर में कोरोना टीकाकरण विधिवत रूप से शुरु हो गया। सबसे पहले सफाई कर्मचारी को यह वैक्सीन दी गई। उसके बाद सिविल सर्जन डॉ विजय दहिया व उनकी पत्नी डॉ पूनम इंचार्ज जगाधरी अस्प्पताल को भी दी गई और फिर अन्य हेल्थ वर्करों को वैक्सीन दी गई। यमुनानगर जिला में 6 स्थानों पर बनाए गए सेंटरों में कॉविड वैक्सीन देने की कार्रवाई शुरू की गई। सभी जगह 100 लोगों को आज वैक्सीन दी जाएगी। इसके लिए बकायदा सभी को पोर्टल पर अपना डाटा अपलोड करने के बाद संदेश आ रहे हैं। 

PunjabKesari, haryana

पानीपत सिविल अस्पताल में कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ करनाल लोकसभा सीट से सांसद संजय भाटिया ने दीप प्रज्वलित कर व रिबन काटकर किया। इस मौके पर सीएमओ संत लाल वर्मा समेत डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। सबसे पहले महिला हेल्थ वर्कर पूनम को टीका लगाया गया। हेल्थ वर्कर ने बताया कि उन्हें खुशी हो रही है कि सबसे पहले टीका उन्हें लगाया गया। टीका लगवाने से उन्हें किसी तरह का कोई भय नहीं था। 

PunjabKesari, haryana

1. सोनीपत सिविल अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी सीता को पहली कोरोना वैक्सीन डोज दी गई। 
2. दादरी जिले में पहली कोरोना वैक्सीन की डोज महिला ग्रुप डी कर्मचारी मुकेश को दी गई। 
3. रेवाड़ी में महिला सफाई कर्मी वीना को लगा पहला टीका। 

PunjabKesari, haryana

4. सिरसा में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका सफाईकर्मी को लगाया गया।
5. पलवल में सबसे पहला टीका फोर्थ क्लास 38 वर्षीय महिला गुड़िया को लगवाया गया। 
6. करनाल में पहला टीका सफाईकर्मी को लगाया गया।
7. रोहतक में वैक्सीन का पहला टीका स्वास्थ्य विभाग में फैमिली प्लानिंग डिपार्टमेंट के कर्मचारी अनिल शर्मा को लगा।
8. झज्जर जिले में आंगनबाड़ी वर्कर नीतू को पहली वैक्सीन लगाई गई।

PunjabKesari, haryana

9. गुरुग्राम में स्वास्थ्य कर्मचारी 46 वर्षीय राधा को कोरोना वैक्सीन का टीका लगा वैक्सीनेशन की शुरुवात की गई। 
10. कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में एम्स निदेशक डॉ रणवीर गुलेरिया के शिष्य डॉ गुरदीप सिंह ने सबसे पहली वैक्सीनेशन लगवाई।
11. अंबाला में सिविल सर्जन डॉ कुलदीप सिंह को पहली वैक्सीन दी गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!