निजी सचिव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, देवेंद्र सिंह बबली ने खुद को किया क्वारंटाइन

Edited By vinod kumar, Updated: 07 Sep, 2020 05:37 PM

corona report of devendra singh s personal secretary positive

टोहाना में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते अब लगातार पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज विधायक देवेंद्र सिंह बबली के निजी सचिव की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके संपर्क में आए लोगों...

टोहाना (सुशील): टोहाना में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके चलते अब लगातार पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज विधायक देवेंद्र सिंह बबली के निजी सचिव की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। ताकि उनकी सैंपलिंग करवाई जा सके।

PunjabKesari, haryana

वहीं विधायक देवेंद्र सिंह पब्लिक ने भी निजी सचिव की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा कि मेरे निजी सचिव राधे बिश्नोई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एहतियात के तौर पर मैं स्वयं को कुछ दिनों के लिए क्वारंटाइन कर रहा हूं। जो लोग गत कुछ दिनों से संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं आइसोलेट हों अपनी जांच करवाएं। राधे के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!