राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे के बाद कांग्रेसियों में जोश, 11 साल बाद संगठन बनने की प्रक्रिया शुरू

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Jun, 2025 02:16 PM

congress workers are excited after rahul gandhi s chandigarh visit

हरियाणा में राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेसियों में जोश दिखाई दे रहा है। 11 साल बाद संगठन बनने की प्रक्रिया शुरू हुई

सिरसा (सतनाम सिंह) : हरियाणा में राहुल गांधी के दौरे के बाद कांग्रेसियों में जोश दिखाई दे रहा है। 11 साल बाद संगठन बनने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसकी जानकारी कालांवली से विधायक शीशपाल केहरवाला ने मीडिया में दी। हरियाणा के सभी बड़े कांग्रेसी नेता एक साथ दिखे।

शीशपाल केहरवाला ने हरियाणा सरकार पर भी किया कटाक्ष

कांग्रेस के बड़े नेता कम्युनिकेशन गैप के कारण हरियाणा में सत्ता में नहीं आ पाए। समय के साथ पार्टी में कमियों को दुरुस्त किया जा रहा है। आने वाले एक महीने में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी। मौजूदा हरियाणा सरकार पर शीशपाल केहरवाला ने कटाक्ष किया। पंजाब की तरह हरियाणा में भी हंसी, ठिठोली और चुटकुलों की सरकार चल रही है। नशे पर भी सरकार अंकुश लगाने में नाकामयाब रही। विधानसभा में आवाज उठाने के एक सप्ताह तक पुलिस प्रशासन एक्टिव दिखाई दिया, लेकिन उसके बाद फिर वहीं हाल। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कर्नाटक की पूर्व की बीजेपी सरकार के तर्ज पर प्रतिशत की सरकार बनती जा रही है।

बता दें कि दो दिन पहले कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष ने 'संगठन सृजन कार्यक्रम' के तहत हरियाणा में संगठन विस्तार को लेकर चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग ली थी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!