Edited By Mohammad Kumail, Updated: 10 Apr, 2023 07:08 PM

किसानों की फसल की खरीद ना होने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान हितैषी नहीं है। सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है...
होडल (हरिओम) : किसानों की फसल की खरीद ना होने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान हितैषी नहीं है। सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के होडल आगमन को लेकर कहा कि मुख्य मंत्री जी सत्ता में जब आए तो उन्होंने होडल के लिए कई घोषणाएं की थी, वो ही आज तक पूरी नहीं की है तो अब 8 साल बात फिर जनता को घोषणाओं के नाम पर धोखा देने के लिए आ रहे हैं।
उदयभान ने कहा कि जिस सत्ती सरोवर पर वो संवाद करने आ रहे हैं उसी सत्ती सरोवर के जिनोधार में जी भरकर घोटाला हुआ है। क्या मुख्यमंत्री जी इसकी जांच कराएंगे। मुख्यमंत्री जी पहले की ही घोषणाओं को पूरा कर दें फिर संवाद करने आएं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)