कांग्रेस EVM का भ्रम और झूठ हर चुनाव हारने के बाद बोलती है: प्रवीण अत्रे

Edited By Isha, Updated: 13 Oct, 2024 04:34 PM

congress speaks the evm myth and lies after losing every election

हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सचिव और चुनाव में कार्यवाहक मुख्यमंत्री की मीडिया कवरेज का कार्य देखने वाले प्रवीण अत्रे ने 17 अक्टूबर को होने वाले मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले प्रमुख लोगों को लेकर बड़ी जानकारी...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सचिव और चुनाव में कार्यवाहक मुख्यमंत्री की मीडिया कवरेज का कार्य देखने वाले प्रवीण अत्रे ने 17 अक्टूबर को होने वाले मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले प्रमुख लोगों को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से जल्द ही मीडिया कर्मचारियों को दी जाने वाली सौगात की भी जानकारी दी और ईवीएम पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किया। इस प्रकार के कईं अन्य अहम सवालों को लेकर हमने प्रवीण अत्रे से खास बातचीत की।

सवालः- अत्रे जी 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया है। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल की शपथ होगी। कौन-कौन सी हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल होंगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा ?
जवाबः-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो मुख्यातिथि हैं ही, उनके अलावा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शामिल होंगे। साथ ही अलग-अलग प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा हरियाणा के भी लाखों लोग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे।

सवालः-चुनाव परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहा। बीजेपी अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। ईवीएम को लेकर कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा और उदयभान बहुत शोर मचा रहे हैं। सब कुछ हैक करने का आऱोप लगा रहे हैं।
जवाबः-
देखिए, कांग्रेस इस प्रकार का भ्रम और झूठ हर उच चुनाव के बाद बोलती है, जिसमें कांग्रेस हार जाती है। जब कांग्रेस चुनाव जीतती है, तब उन्हें ईवीएम ठीक लगती है। जब तेलंगाना में कांग्रेस जीती तो ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए। कर्नाटक में जीती तब भी नहीं उठाए।

हिमाचल में जीती तब भी नहीं उठाए, लेकिन जैसे ही कांग्रेस हारती है तुरंत ईवीएम पर सवाल उठाती है, लेकिन कांग्रेस के कुछ उम्मीदवार मीडिया में खुद सच्चाई बता रहे हैं। अंबाला कैंट से जो उनके उम्मीदवार थे, वह खुद कह रहे हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट ने हरवाया। असंध से जो उम्मीदवार थे, वह भी यहीं बात कह रहे हैं। सबके अपने-अपने तर्क है। वह यह बता रहे हैं कि उनकी हार का कारण गुटबाजी है। मैंने शुरू से ही कहा है कि इस बार हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी। उसका आधार कि 10 साल में हमने सत्ता में रहते हुए प्रदेश की जनता की सेवा की। प्रदेश की जनताके हित में जो योजनाएं बनाई, जो काम किए, जो विकास प्रदेश का किया, उसके आधार पर हम लगातार यह बात कह रहे थे कि जनता हमें तीसरी बार सेवा का मौका देगी और वह जनता ने अपने बहुमत के जरिए तीसरी बार सेवा का मौका दिया। 2014 के बाद और 2014 के पहले की स्थिति की प्रदेश की जनता तुलना करती थी कि 2014 से पहले कैसे इस प्रदेश में भाई भतीजवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला था।

2014 के बाद बीजेपी की सरकार बनी, प्रदेश में मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले इस व्यवस्था को बदलने का काम किया था। भाई भतीजवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार पर चोट की। एक पारदर्शी सरकार हरियाणा की जनता को दी। विशेषतौर पर नौकरियों की बात थी। पारदर्शी तरीके से योग्यता के आधार पर हरियाणा में नौकरियां मिलनी शुरू हुई। हरियाणा के युवाओं को इस बात का विश्वास हुआ कि बीजेपी की एक मात्र पार्टी है, जो सत्ता में आकर युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरी दे सकती है। इसी तरह किसान भाइयों के लिए जो काम हुई है। कम से कम 50 योजनाएं किसान हित में हरियाणा प्रदेश में चल रही है। किसान भाइयों की जोखिम फ्री खेती करने के लिए योजना बनाई गई। भावांतर भरपाई योजना लेकर आए, ममेरी फसल मेरा ब्यौरा एक ऐसा पोर्टल बनाया, जिसके जरिए किसान की फसल का 1-1 दाना एमएसपी पर खरीदना शुरू हआ। धान और गेहूं के अलावा अन्य 14 फसलें एमएसपी पर खरीदनी शुरू हुई। जब नायब सैनी मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने यह घोषणा की कि 24 फसलें एमएसपी पर खरीदेंगे। मतलब किसान के खेत में जो भी उगा, वह सरकार खरीदेगी। यह सुनिश्चित किया गया।

सवालः-चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वादा किया था कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले 25 हजार जो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की प्रक्रिया चल रही है, उसके तहत पहले लेटर देंगे, उसके बाद शपथ लेंगे।
जवाबः-
नायब सैनी ने जब मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी उसके बाद उन्होंने जो घोषणाएं की उन्हें तुरंत धरातल पर उतारा, मतलब अपनी की गई घोषणाओं को उन्होंने तुरंत पूरा किया। चाहे वह किसानों को 2 हजार रुपए प्रति एकड़ बोनस देने की बात हो, चाहे महिलाओं को 500 रुपए में सिलेंडर देने की बात हो, युवाओं को नौकरी देने के विषय में जो उन्होंने कहा था वह वादा भी उसी प्रकार से पूरा होगा।

सवालः-सुरक्षा के अलाववा शपथ ग्रहण समारोह के स्थल पर क्या-क्या व्यवस्था रहेगी ?
जवाबः-
मैं तो बात करुंगा मीडिया के साथियों के लिए, जो मीडिया के साथी है, उनके लिए एक बेहतरीन व्यवस्था बनाई गई है। उनके बैठने के लिए वहां अलग से एक ब्लाक बनाया गया है और मीडिया के साथियों को कोई परेशानी और समस्या ना हो, जिससे वह बिना किसी रुकावट के कार्यक्रम कवर कर सके, इसका विशेष तौर पर ख्याल रखा है।

सवालः-मीडिया के लिए आपका और मुख्यमंत्री नायब सैनी का वादा था कि यदि सरकार फिर से बनती है तो पत्रकारों को कैशलेस हेल्थ सुविधा का लाभ दिया जाएगा, उस पर अब क्या राय है ?
जवाबः
-मीडिया के साथियों के लिए जो काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किए है, उससे पहले किसी भी सरकार ने ऐसे नहीं सोचा था। मीडिया के साथियों को पेंशन देने की बात हरियाणा सरकार सबसे ज्यादा पेंशन आज के दिन मीडिया के साथियों को दे रही है। यह योजना भी भारतीय जनता पार्टी सरकार की ही थी। मीडिया के साथियों को हर वह सुविधा, जो मीडिया के साथियों को उनका काम अच्छे ढंग से करने में सहायक होगी वह किया जाएगा। इसके लिए बीजेपी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मीडिया के साथियों की मांग रही है कि कैश लैस वाली पिछली सरकार ने इस पर बहुत तेजी सेकाम किया, करीब-करीब सभी चीजे तैयार हो गई थी, लेकिन उसी दौरान आचार संहिता लग गई, जिस कारण यह बीच में ही रह गया। मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही इस मांग पर भी तेजी से काम होगा। मुझे पूरा विश्वास है कि यह मांग भी जल्द पूरी होगी।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!