Haryana Election 2024: 56 साल में पहली बार ढ़हा भजनलाल परिवार का गढ़, कांग्रेस के चंद्रप्रकाश ने Bhavya Bishnoi को हराया

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Oct, 2024 06:57 PM

congress s chandraprakash defeated bhavya bishnoi by a huge margin

आदमपुर से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई चुनाव हार गए।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा विधानसभा चुनाव में 10 VIP सीटों पर 7 चेहरे चुनाव जीतने में कामयाब रहे। लाडवा में नायब सैनी ने जीत दर्ज की। आदमपुर से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई चुनाव हार गए। 56 साल से आदमपुर सीट पर काबिज बिश्नोई परिवार के किले को कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व IAS अधिकारी चंद्रप्रकाश ने भेद दिया।

उचाना में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पांचवें स्थान पर रहे। इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र अत्री ने 32 वोटों से जीते। यहां पूर्व सांसद और कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह दूसरे नंबर पर रहे। जुलाना में कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने 6 हजार 15 वोट से जीत दर्ज की।

हिसार में भाजपा से बागी देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल जीत गई हैं। उनकी जीत में सबसे अहम विजयी जुलूस रहा। जिसमें उनके भाजपा से सांसद बेटे नवीन जिंदल भी शामिल हुए। सावित्री ने टिकट न मिलने पर भाजपा से ही बागी होकर चुनाव लड़ा था। इसी तरह भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा गढ़ी सांपला किलोई सीट से जीते। सिरसा में हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया ने जीत दर्ज की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!