कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए घमंडिया गठबंधन चला रहे हैं : जेपी नड्डा

Edited By Isha, Updated: 10 May, 2024 06:52 PM

congress people are running an arrogant alliance to save the corrupt jp nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंचकूला में रोड शो के दौरान उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा ने कांग्रेस के पाखंड और तुष्टिकरण को देखा है। श्री नड्डा ने कांग्रेस पर तीखे वार करने के साथ-साथ मोदी सरकार द्वारा करवा

पंचकूला(चंद्रशेखर धरणी):  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंचकूला में रोड शो के दौरान उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा ने कांग्रेस के पाखंड और तुष्टिकरण को देखा है। श्री नड्डा ने कांग्रेस पर तीखे वार करने के साथ-साथ मोदी सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए “अबकी बार 400 पार“ का नारा भी दोहराया। अंबाला लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में नड्डा के इस भव्य रोड शो में उत्साहित भीड़ ने फूलों की वर्षा भी की और मोदी-मोदी के नारे लगाकर पूरे माहौल को मोदीमय बनाया। 

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के इस रोड शो में उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हरियाणा भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया, लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला से विधायक एवं राज्य मंत्री असीम गोयल भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान संबोधन में जेपी नड्डा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए घमंडिया गठबंधन चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पाखंड और तुष्टिकरण को हरियाणा प्रदेश ने भी देखा है। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के ज्यादातर नेता या तो बेल पर है या फिर जेल में है। 

रोड शो के दौरान श्री नड्डा ने कांग्रेस को घोटाले बाजों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि घोटालों के कारण सोनिया गांधी और राहुल गांधी आज बेल पर है। कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए घमंडिया गठबंधन चला रहे हैं और देश में परिवारवाद तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। 

जेपी नड्डा ने कहा कि वीर भूमि हरियाणा के पंचकूला रोड शो में दिखाई दे रहा उत्साह और उमंग प्रदेश की सभी सीटों पर कमल खिलाने का उद्घोष कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज प्रदेश में विकास और जन-जन का कल्याण सुनिश्चित हो रहा है। नड्डा ने कहा कि अबकी बार 400 पार के हमारे लक्ष्य को हरियाणा की जनता जनार्दन का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।  

रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बंतो कटारिया का चुनाव नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है। श्री नड्डा ने कहा कि एक समय था जब लोगों को लगता था कुछ बदलने वाला नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कठिन परिश्रम से भारत में बड़े-बड़े बदलाव हुए जिसके हम सभी गवाह बनें हैं। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इन 10 सालों में भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत वाला देश बना। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आप तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं भारत जल्द ही तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। मोदी सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए श्री नड्डा ने कहा कि देश का एक्सपोर्ट 106 प्रतिशत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पहले हम मेड इन चाइना, मेड इन जापान के मोबाइल लेकर घूमते थे, आज हम मेड इन इंडिया का मोबाइल रखते हैं यह बदलता हुआ भारत है। 

श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल भारत बना है। गरीब लोगों को 5 लाख रुपये तक आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। श्री नड्डा ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग बंतो कटारिया को भारी बहुमत से जीताकर संसद भेजें। 

सेक्टर-7 से शुरू हुए रोड में जगह-जगह जेपी नड्डा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी लोगों पर जमकर फूल बरसाएं। इस रोड शो में उमड़ी भीड़ से गदगद नड्डा ने कहा कि वीरभूमि हरियाणा के पंचकूला रोड-शो में यह उत्साह और उमंग प्रदेश के सभी सीटों पर कमल खिलाने का उद्घोष कर रहा है। लोगों ने आज बता दिया है कि बंतो कटारिया की जीत निश्चित है और श्रीमती कटारिया प्रचंड बहुमत से विजय हासिल करेंगी। रोड शो के दौरान बंतो कटारिया और जेपी नड्डा लगातार विजयी चिन्ह बनाते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते रहे। श्री नड्डा का रोड शो 8 सेक्टर भाजपा कार्यालय पंचकूल पर संपन्न हुआ। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग आदि भी मौजदू रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!