कांग्रेस है भाजपा की B टीम, यह फिर से प्रूफ हुआ :आदित्य चौटाला

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 07 Mar, 2025 08:12 PM

congress is bjp s b team this is proved again aditya chautala

विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने​​​​​​​ कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताने वाली इनैलो आज भी अपने स्टैंड पर क्लियर है। इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने इस बात पर फिर से जोर दिया है।

चंडीगढ (चन्द्र शेखर धरणी) : इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि लगातार कांग्रेस पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताने वाली इनैलो आज भी अपने स्टैंड पर क्लियर है। इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने इस बात पर फिर से जोर दिया है। पंजाब केसरी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस सेशन में कांग्रेस ने फिर से साबित किया कि वह भाजपा के लिए ही काम कर रही है। प्रदेश की जनता ने कॉंग्रेस को चुना लेकिन यह अपने कर्तव्यों से दूर भाग रहे हैं। अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस को हर बार भाजपा का एजेंट बताया और यह बात अब प्रूफ हो रही है। 

उन्होनें कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि कांग्रेस के पास विधानसभा में अपना लीडर तक नहीं है। जिसे मैं साफ तौर पर यह मानता हूं कि कांग्रेस कहीं रही ही नहीं। आज यह बापू बेटे की पार्टी बनी हुई है और जिस प्रकार से एक केंद्रीय पार्टी की जवाबदेही जनता के प्रति होनी चाहिए, वह दिख नहीं रही। लेकिन दूसरी तरफ बेशक हमारे विधानसभा में केवल दो ही विधायक हो, फिर भी हम जनहित के मुद्दों पर हर बार सरकार को घेरने का काम करते रहे हैं और करते रहेंगे। आज प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की गंभीर स्थिति बनी हुई है। गैंगस्टर खुलेआम अपराध कर रहे हैं। फिरोतियां, रेप्स इत्यादि के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

हरियाणा में आज से पहले बहुत सी सरकारें बनी लेकिन इतनी गंभीर स्थिति कभी नहीं देखी। 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले मैंने कहा था कि हरियाणा में हालात ठीक नहीं, हरियाणा की स्थिति दयनीय है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है और हरियाणा सरकार के पास इसे सुधारने की कोई पॉलिसी नहीं है। हरियाणा सरकार हवाई यात्रा करने में मस्त है।

चौटाला ने कहा कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की सरकार के दौरान के बजट को उठाकर देखें उससे कहीं अधिक कर्ज कांग्रेस सरकार के बजट में दिखा और भाजपा सरकार के दौरान यह कर्ज 2 लाख करोड़ पर जा पहुंचा। आप समझ सकते हैं कि कैसे कर्ज उठाकर पिछले कर्ज का ब्याज देने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। आज यह पोर्टल सरकार केवल अपनी जवाब देही से बचने के लिए पोर्टल बनाने में लगी है। अगर पोर्टल से ही प्रदेश चलता है तो फिर हमें सरकार बनाने की क्या जरूरत है। विधायक चुनने की क्या जरूरत है। सरकार को इन चीजों से बचते हुए धरातल पर उतरना चाहिए।

आप देखे जनता दरबार के नाम पर कैसे लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। जिन एसपी-डीसी और एसडीएम से जनता परेशान है वही दरबार लगा रहे हैं। बेशक अभय सिंह चौटाला इकलौते विधायक विधानसभा में रहे लेकिन बड़ी ताकत और क्षमता के साथ उन्होंने जनहित के मुद्दे उठाए। और उनके दिशा निर्देश के अनुसार हम भी जनता के मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं और उठाते रहेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!