Kaithal: कांग्रेस ने नहीं भरा नॉमिनेशन, सुखविंद्र कौर निर्विरोध बनीं चेयरपर्सन

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Dec, 2024 03:58 PM

congress did not file nomination sukhwinder kaur became chairperson unopposed

पंचायत समिति के चेयरपर्सन पद के चुनाव में सुखविंद्र कौर निर्विरोध चुनी गईं। कांग्रेस ने इस चुनाव में नॉमिनेशन नहीं भरा, जिससे भाजपा समर्थित सुखविंद्र कौर का चयन सर्वसम्मति से हो गया। चुनाव के दौरान 22 में से 20 सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने समर्थन...

गुहला-चीका (जयपाल रसूलपुर) : पंचायत समिति के चेयरपर्सन पद के चुनाव में सुखविंद्र कौर निर्विरोध चुनी गईं। कांग्रेस ने इस चुनाव में नॉमिनेशन नहीं भरा, जिससे भाजपा समर्थित सुखविंद्र कौर का चयन सर्वसम्मति से हो गया। चुनाव के दौरान 22 में से 20 सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने समर्थन जताया।

पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने दी बधाई

सुखविंद्र कौर के निर्विरोध चेयरपर्सन बनने पर पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की नीतियों और संगठन की ताकत का परिणाम है। सुखविंद्र कौर के नेतृत्व में क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।

PunjabKesari

रोड शो में दिखा भाजपा का दबदबा

सुखविंद्र कौर के चयन के बाद भाजपा समर्थकों ने गुहला में भव्य रोड शो निकाला। ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश के साथ समर्थकों ने जश्न मनाया। रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

सुखविंद्र कौर ने जताया आभार

अपने संबोधन में सुखविंद्र कौर ने सभी सदस्यों और भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान और प्रेरणा है। मैं क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए पूरी ईमानदारी से काम करूंगी।

कांग्रेस की अनुपस्थिति चर्चा में

चुनाव में कांग्रेस द्वारा नॉमिनेशन न दाखिल करना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे कांग्रेस की कमजोर स्थिति और भाजपा की प्रभावशाली रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। सुखविंद्र कौर के निर्विरोध चुने जाने और भव्य रोड शो ने गुहला में भाजपा के राजनीतिक प्रभाव को और मजबूत कर दिया है। अब सभी की निगाहें उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों पर हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!