Edited By Manisha rana, Updated: 26 Feb, 2024 08:20 PM
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की निर्मल हत्या के बाद हरियाणा विधानसभा में चौतरफा घिरी मनोहर सरकार के लिए प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एक बार फिर से संकट मोचक साबित हुए।
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की निर्मल हत्या के बाद हरियाणा विधानसभा में चौतरफा घिरी मनोहर सरकार के लिए प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज एक बार फिर से संकट मोचक साबित हुए! उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में छाती ठोकते हुए नफे सिंह राठी की जगन्य हत्याकांड को लेकर विपक्ष की और से की गई सीबीआई जांच की मांग स्वीकार कर फ्रंट फुट पर आई कांग्रेस को बैक फुट पर धकेलने का काम किया! जैसे ही अनिल विज द्वारा सीबीआई जांच की मांग की विधानसभा में हामी भरी उसके बाद ही मुख्य विपक्षी दल के कांग्रेसी नेता इस मुद्दे पर चुप्पी साधते नजर आए! कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, पूर्व स्पीकर रघुवीर सिंह कादियान, पूर्व मंत्री किरण चौधरी सहित तमाम कांग्रेस के आला नेताओं द्वारा नफे सिंह राठी की हत्या को लेकर सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे थे! यही नहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा प्रदेश भाजपा सरकार में हरियाणा प्रदेश में कानून व्यवस्था और आपराधिक मामलों को लेकर एनसीआरबी के आंकड़ों सहित सरकार पर करारा हमला बोला!
इस पर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मांग पर एनसीआरबी के आंकड़ों सहित प्रदेश में अपराधिक मामलों की जानकारी भी दी! इसके अलावा उन्होंने हरियाणा पुलिस की पीठ ठोकते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पुलिस द्वारा क्राइम संबंधित प्रत्येक मामलों में जांच का स्तर और उसकी सफलता प्रदेश के लिए एक नजीर साबित हुई है! हालांकि इससे पूर्व उन्होंने नफे सिंह राठी हत्या को लेकर उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि नफे सिंह राठी उनके साथ लगातार दो बार हरियाणा विधानसभा के सदस्य रहे और उनके खास मित्रों में से एक थे! जिनका जाना उनके लिए भी एक बहुत ही बड़ी क्षति है जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती उन्होंने सदन और नफे सिंह राठी के परिवार को विधानसभा पटेल से विश्वास दिलाते हुए कहा कि इस मामले जो भी दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।