नहर में मिला कंपाउंडर का शव, गले, हाथ और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान

Edited By vinod kumar, Updated: 16 Sep, 2021 09:46 AM

compounder s body found in canal

पिछले तीन दिनों से तलाश कर रहे कंपाउंडर सौरभ का शव करनाल के घोघड़ीपुर गांव के पास नहर से बरामद हो गया है। सौरभ के गले, हाथ और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान है। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं और उनकी तरफ से एक युवक पर शक भी जताया जा रहा है जो...

करनाल (विकास मेहला): पिछले तीन दिनों से तलाश कर रहे कंपाउंडर सौरभ का शव करनाल के घोघड़ीपुर गांव के पास नहर से बरामद हो गया है। सौरभ के गले, हाथ और प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान है। परिवार वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं और उनकी तरफ से एक युवक पर शक भी जताया जा रहा है जो सौरभ के साथ पहले उसी निजी अस्पताल में काम करता था। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। 

सौरभ और जिस युवक पर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं उनके बीच पैसों का लेन देन भी चल रहा था। वह युवक लगातार पैसे मांग रहा था जिस पर परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कुछ दिन पहले जब सौरभ घर नहीं पहुंचा था तो लगातार परिवार वाले उसे ढूंढते हुए नहर किनारे पहुंचे थे, जहां पर सौरभ का काफी सामान मिला था। इसके बाद लगातार नहर में सौरभ के शव को ढूंढने की कवायद शुरू हो गई थी। इस बीच अब सौरभ का शव मिल गया है। 

यह पूरा मामला प्राथमिक जांच में हत्या से जुड़ा हुआ लग रहा है, जैसा कि परिजन आरोप लगा रहे हैं और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो चीजें साफ होगी उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!