Haryana Weather: हरियाणा में ठंड ने दिखाने शुरू किए तेवर, 3 जनवरी तक ऐसा रहेगा वेदर

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Dec, 2024 01:07 PM

cold has started showing its effect in haryana

हरियाणा में दो दिन बारिश व ओलावृष्टि हुई। इसके बाद ठंड ने तेवर दिखाने शुरु कर दिए है।

हिसार : हरियाणा में दो दिन बारिश व ओलावृष्टि हुई। इसके बाद ठंड ने तेवर दिखाने शुरु कर दिए है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में 3 जनवरी तक मौसम खुश्क बना रहेगा। इस दौरान उत्तरी व उत्तरी- पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलेंगी। इससे दिन व रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा राज्य के कुछ क्षेत्रों में अलसुबह धुंध छाए रहने की भी संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी और गुरुग्राम में ठंड का अलर्ट जारी किया है। 

ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भारी बर्फबारी का हरियाणा में भी असर देखा जाएगा। आज से हवाओं की दिशा में बदलाव होगा, जिससे उत्तरी इलाकों में ठंड अपना जोर दिखाएगी। वर्तमान में प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से हो रही बरसात से वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है, जिस कारण घना कोहरा छाएगा व दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा, जिससे कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।  इसके तहत, घने कोहरे के साथ कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!