Edited By Yakeen Kumar, Updated: 14 Jun, 2025 08:09 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंजाब के लुधियाना में पहुंचे और उन्होंने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के समर्थन में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया।
चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंजाब के लुधियाना में पहुंचे और उन्होंने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के समर्थन में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान सैनी ने कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाए तो पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी सवालिया निशान लगाते हुए हमला बोला और कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार की विदाई करने की तैयारी में है। अपने इस पंजाब दौरे के दौरान सैनी ने जहां भाजपा कार्यकत्र्ताओं के साथ चुनावी रणनीति को लेकर मंथन किया तो वहीं उन्होंने लुधियाना में व्यापारियों से भी मुलाकात की।
इस दौरान व्यापारियों से बातचीत में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राज्य सरकार चाहे तो अच्छी नीतियां बनाकर राज्य को औद्योगिक हब बनाने के साथ-साथ व्यापारियों को पर्याप्त रूप से सुरक्षा मुहैया करवा सकती है, मगर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को व्यापारियों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि 19 जून को होने वाले इस उपचुनाव में भाजपा का समर्थन करके पंजाब में प्रगति का मार्ग प्रशस्त करें। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ सहित अनेक भाजपा नेता मौजूद थे। इस दौरान व्यापारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को महाराजा अग्रसैन का एक चित्र भी भेंट किया।
गौरतलब है कि पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव होना है और 23 जून को नतीजे आएंगे। स्टार प्रचारक के नाते शनिवार को लुधियाना पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशी जीवन गुप्ता की जीत का दावा करते हुए कहा कि पंजाब की लुधियाना सीट पर भाजपा की जीत से पूरे पंजाब एवं देश में एक संदेेश जाएगा। दिल्ली की तरह यहां से भी आने वाले समय में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होगा। सैनी ने कहा कि पहले हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को लगातार तीसरी बार हार दिखाई और अब कुछ समय पहले दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को सत्ता से बाहर किया तथा अब पंजाब की बारी है।
पानी के मसले पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने की राजनीति
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि शाम के समय में वे नशे में मस्त हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें प्रदेश के हितों की कोई चिंता नहीं रहती है। सैनी ने पानी के मसले पर भी मान पर सियासत करने का आरोप लगाया। सैनी ने कहा कि पंजाब गुरुओं की धरती है। यहां के बहादुर लोगों ने धर्म एवं कौम के लिए बड़े बलिदान दिए हैं जो अपने आप में एक मिसाल है। सैनी ने कहा कि पंजाब में प्यासे को पानी पिलाने की एक परंपरा रही है। इसके बावजूद पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने पानी के मसले पर भी राजनीति की और हरियाणा को उसके हिस्से के पानी से वंचित किया। हम तो पंजाब के गुरुओं से प्रेरणा लेते हैं। पंजाब और हरियाणा तो एक ही हैं। हमारी विधानसभा और हाईकोर्ट भी एक है और पंजाब तो हमारा बड़ा भाई है। सैनी ने कहा कि आज जिस तरह से जनसभाओं में भीड़ पहुंची और लोगों के चेहरों के हाव-भाव एवं फीडबैक से यह तय है कि भाजपा उम्मीदवार बड़े मार्जिन से जीत कर रहे हैं।
पंजाब की ‘आप’ सरकार पर लगाए आरोप
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार नशे को हथियार बनाकर इसे कमाई का जरिया बना रही है। आज से 30 वर्ष पहले लुधियाना औद्योगिक क्रांति की मिसाल था। आज लुधियाना आगे बढऩे की बजाय पिछड़ रहा है। सैनी ने कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। हरियाणा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को हरियाणा प्रदेश में लागू किया गया है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत गरीब परिवार के व्यक्ति का 5 लाख तक का ईलाज मुफ्त किया जाता है। अब तक 22 लाख लोगों को इलाज कर उन्हें अढ़ाई हजार करोड़ रुपए की सहायता दी चुकी है। अब गरीब व्यक्ति को बीमारी होने पर इलाज की चिंता नहीं है, बल्कि उसकी चिंता सरकार करती है। सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी