CM सैनी ने फिर किसान हितैषी होने का दिया परिचय, कर्ज में डूबे किसान को तत्काल पहुंचाई आर्थिक सहायता

Edited By Isha, Updated: 19 Jul, 2024 08:03 PM

cm saini once again proved to be a farmer friendly person

हरियाणा में गरीब व जरूरमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर अपने सरल स्वभाव का परिचय देते हुए कर्ज में डूबे एक गरीब किसान को तत्काल मदद पहुंचाई है

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में गरीब व जरूरमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर अपने सरल स्वभाव का परिचय देते हुए कर्ज में डूबे एक गरीब किसान को तत्काल मदद पहुंचाई है। मुख्यमंत्री की ओर से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी ने आज मुख्यमंत्री के स्वैच्छिक कोष से किसान पुत्री सुश्री स्वाती को आर्थिक सहायता के रूप में 1 लाख रुपये का चैक भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि जिला अंबाला के गांव खानपुर राजपुतान के रहने वाले किसान श्री कृष्ण कुमार की भारी बारिश के कारण फसल खराब हो गई थी, जिससे उनकी आय का एकमात्र साधन खेती खराब होने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। श्री कृष्ण कुमार ने खेती के लिए ऋण लिया हुआ था और फसल खराब होने से उन पर कर्ज का बोझ और बढ़ गया। इस बोझ के कारण उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण करने में भी कठिनाई आ रही थी, इसलिए उनके परिवार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के समक्ष मदद की गुहार लगाई थी।

मुख्यमंत्री ने किसान की मदद करने का आश्वासन दिया था और आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंची किसान श्री कृष्ण कुमार की पुत्री सुश्री स्वाति ने 1 लाख रुपये का चैक प्राप्त किया। स्वाति ने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!